राजनाथ ने कहा हम लड़ाई भी ईमानदारी और धर्म के अनुसार लड़ते हैं
देशभर में आज दशहरा मनाया जा रहा है। विजयादशमी के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सैनिकों के साथ त्योहार मनाने के लिए पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग पहुंचे। सुकना कैंट में रक्षा मंत्री ने सबसे पहले हथियारों की पूजा की। बाद में वहां मौजूद जवानों को तिलक दिया गया।
यहां राजनाथ सिंह ने कहा हमने पहले कभी किसी देश पर हमला नहीं किया। हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। हमने केवल तभी लड़ाई लड़ी जब किसी देश ने हमारी अखंडता और संप्रभुता का अपमान किया है। जब किसी देश ने धर्म, सत्य और मानवीय मूल्यों का अपमान किया है।
सीमाओं पर सेना की मौजूदगी के कारण कोई घटना होने की संभावना नहीं है। लेकिन मौजूदा हालात में इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। दुनिया में चाहे कुछ भी हो जाए, तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए।
देशभर में दशहरा पर्व मनाया जा रहा है
दशहरे का त्योहार कोलकाता, मैसूर, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में देशभर में मनाया जा रहा है। शाम तक रावण दहन हो जाएगा। दुर्गा पंडालों में रखी देवी की प्रतिमाओं का भी विसर्जन किया जाएगा।
