Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Rajkummar Patralekha Become Parents: एक्टर राजकुमार राव को उनके शादी के सालगिरह पर मिला बेटी का तोहफा…
  • एंटरटेनमेंट

Rajkummar Patralekha Become Parents: एक्टर राजकुमार राव को उनके शादी के सालगिरह पर मिला बेटी का तोहफा…

Hema Gupta November 15, 2025

Rajkummar Patralekha Become Parents: बॉलीवुड के जाने – माने एक्टर राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा के घर आई नन्ही परी। कपल ने शनिवार को अपनी बेटी का स्वागत किया। खास बात यह है कि दोनों को यह खुशखबरी उनकी शादी की चौथी सालगिरह के दिन मिली, जिससे यह दिन और भी खास बन गया।

Read More: Dhirendra Shastri’s Yatra: सनातन पदयात्रा में जया किशोरी और बॉलीवुड स्टार्स हुए शामिल, वीडियो वायरल…

सोशल मीडिया पर कपल ने खुशी जाहिर करते हुए बेटी के आने की खुशी फैंस के साथ शेयर की और बेटी के जन्म को भगवान का सबसे बड़ा आशीर्वाद बताया। दोनों ने अपने फैन्स और शुभचिंतकों का आभार भी व्यक्त किया।

सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी…

राजकुमार और पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, उनकी बेटी ने उनकी जिंदगी को और भी खूबसूरत बना दिया है। इससे पहले 9 जुलाई को कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उस पोस्ट में फ्लोरल डिजाइन के साथ एक पालना दिखाया गया था जिस पर लिखा था—“Baby on the way”।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

राजकुमार राव ने इसे कैप्शन दिया था, “बहुत खुश”, जिसके बाद फैन्स और सेलेब्रिटीज ने कपल को ढेर सारी बधाइयां दी थीं।

कैसे शुरु हुई राजकुमार और पत्रलेखा की लवस्टोरी…?

राजकुमार राव और पत्रलेखा की मुलाकात फिल्म सिटीलाइट्स के सेट पर हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने करीब 11 साल तक डेटिंग करने के बाद 15 नवंबर 2021 को शादी की।

फैंस ने उनकी शादी की तस्वीरों को खूब पसंद किया था। अब चार साल बाद कपल माता-पिता बन गया है।

बेबी की प्लानिंग और ट्रैवल बकेट लिस्ट…

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में पत्रलेखा ने बताया था कि बच्चा आने के बाद वह न्यूजीलैंड के साउथ आइलैंड की ट्रिप करने की इच्छा रखती हैं। उन्होंने कहा था कि यह जगह उनकी बकेट लिस्ट में है और वे वहां जाकर कुछ एडवेंचर एक्टिविटी भी करना चाहेंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

उन्होंने यह भी बताया कि अपनी पिछली न्यूजीलैंड ट्रिप के दौरान वह प्रेग्नेंट थीं, तब उन्हें पहली बार एहसास हुआ कि राजकुमार राव एक शानदार पिता बनेंगे।

राजकुमार और पत्रलेखा का फिल्मी सफर…

राजकुमार राव बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में शामिल हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से खास पहचान बनाई। उन्होंने शाहिद, काई पो चे, अलीगढ़, बरेली की बर्फी, न्यूटन, स्त्री, लूडो जैसी कई सराहनीय फिल्मों में काम किया है।

वहीं पत्रलेखा, जिनका पूरा नाम पत्रलेखा पॉल है, फिल्म सिटीलाइट्स के अलावा नानू की जानू और वेब सीरीज IC 814: द कंधार हाईजैक में नजर आ चुकी हैं।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: 19 नवंबर को किसानों के खाते में आएंगे पैसे: पीएम-किसान की 21वीं किस्त जारी
Next: Singhara Benefits: सर्दियों में आने वाला यह फल सेहत के लिए रामबाण! जानिए फायदे…

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.