Akshay Kumar Fan: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार से एक क्रेजी फैन उनसे मिलने मुंबई पहुंचा। दरअसल खिलाड़ी कुमार का एक फैन करीब 700 किलोमीटर नंगे पैर पैदल चलकर हाथ में तिरंगा लिए मुंबई पहुंचा।
वो 17 फरवरी 2026 को गुजरात के राजकोट स्थित घर से निकला था। वह 18 दिन बाद मुंबई पहुंचा। करीब एक महिने बद उसकी Akshay से मुलाकात हुई।
मुंबई पहुंचने पर भी नहीं हुई मुलाकात
अक्षय के इस क्रेजी फैन का नाम आशोक कंजारिया है। वह 18 दिन में मुंबई तो पहुंच गया था लेकिन उसकी मुलाकात फिर भी अक्षय से नहीं हो पाई। वो करीब 1 महिने तक मुंबई में उनसे मुलकात करने के लिए रहा। उस दौरान फुटपाथ और रेल्वे स्टेशन पर रात गुजारी। इस दौरान उसके करीब 14 हजार रुपए खर्च हुए।

बता दें कि, फैन अशोक के परिवार में पत्नी और 2 बच्चे हैं, जो उसके घर लौटने का इंतजार कर रहे थे।
6 मार्च को मुंबई पहुंचा था फैन
अशोक के लंबे इंतजार के बाद उनकी मुलाकात अक्षय कुमार से हुई। एक्टर ने अपनी सिक्योरिटी टीम से उन्हें बुलाने के निर्देश दिए थे। तब अशोक को बुलाया गया।

अक्षय से मिलकर फैन हुआ खुश
जब अशोक की मुलाकात अक्षय कुमार से हुई तो वह बहुत खुश हुआ। उसने अक्षय का आशीर्वाद लिया और अक्षय ने उसके साथ तस्वीर भी ली। मुलाकात के दौरान एक्टर ने आशोख से कहा कि- ‘खुश रह बेटा’
अशोक ने बताया कि-
सूत्रो के मुताबिक, ‘अक्षय सर ने मुझे कई बार ‘बेटा’ कहकर बुलाया। भगवान ने उनकी इच्छा पूरी कर दी। अशोक का कहना है कि मेरा बड़ा सपना सच हो गया, साथ ही अक्षय ने अशोक को नंगे पैर चलने से मना किया और इसे गलत बताया।’
Also Read- Anant Ambani Birthday: अनंत अंबानी के जन्मदिन पर सेलेब्स दे रहें शुभकामनाएं…
