
Rajim Kumbh 2025: छत्तीसगढ़ में आज से राजिम कुंभ कल्प मेला का आगाज होने जा रहा है. यह मेला माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक यानी 12 से 26 फरवरी तक चलने वाला है. इस दौरान लाखों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं. इस मेले में श्रद्धालु बालू से शिवलिंग बनाकर उसकी पूजा करते हैं और दीपदान करते हैं.
इस बार मेले में ये रहेगा खास

इस बार के राजिम मेले में विशाल संत समागम, यज्ञ, प्रवचन, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण होंगे. राजिम कुंभ कल्प धर्म, आस्था और संस्कृति का संगम होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक शांति का संदेश भी देता है. यह मेला छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपरा और लोक संस्कृति का जीवंत प्रमाण है. छत्तीसगढ़ के प्रयाग के रूप में प्रसिद्ध राजिम में माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक आयोजित होने वाले राजिम कुंभ कल्प 2025 की भव्य तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.
Read More:-Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर होने जा रहा है महासंयोग
सीएम साय ने दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को राजिम कुंभ कल्प और शिबरीनारायण मेले की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 12 फरवरी से महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के त्रिवेणी संगम पर प्रारंभ हो रहा राजिम कुंभ कल्प न केवल छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है, बल्कि इसकी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का जीवंत संगम भी है.
Watch Now:-Bhopal में किसानों का प्रदर्शन | मंत्रालय घेरने आए हजारों किसान! | डिप्टी CM खुद मिलने पहुंचे
