Rajgarh Woman Murder News: रायगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग महिला का किसी ने नाक और जीभ काटकर तड़पते हुए खेत में छोड़ गया।
लगभग डेढ़ मिनट तक महिला खेत में दर्द से तड़पती रही। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला दर्द से करहाती हुई नजर आ रही है। उसके चेहरे पर गंभीर चोटें नजर आ रही है। वहां खड़े लोग उससे पूछते हैं कि, किसने हमला किया वो बोल नहीं पाती।
तड़पती रही बुजुर्ग
70 वर्षीय बुजुर्ग पर किसी ने हमला किया औऱ उसे तड़पता छोड़कर चला गया। लोग जब खेत पहुंचे तो देखा कि महिला दर्द से कराह रही है, उनसे पूछा कि, काकी, किसने मारा तुम्हें… कौन आया था? महिला जवाब देने की कोशिश कर रही थी, लेकिन जीभ कटी होने की वजह से उनकी आवाज स्पष्ट नहीं थी।

काफी देर बाद मिली महिला
बुजुर्ग महिला बेटे और बहू के साथ रहती ती, लेकिन बहू कुछ दिन पहले माइके गई थी, वहीं बेटा पास के गांव खेत में सिंचाई के लिए गया था। झोपड़ी में महिला अकेली थी, बेटा देर रात लौटा तो वो सो गया, सुबह जब उठा और चाह बनाने गया तो देखा मां नहीं है, उसे लगा वो किसी काम से गांव गई होगी। लेकिन फिर तलाश करने पर भी नहीं तब खेत में तलाश की तो वो गंभीर रुप से घायल तड़पती मिली

इलाज के दौरान तोड़ा दम
राजगढ़ जिले में 4 मार्च को अज्ञात व्यक्ति ने बुजुर्ग की नाक और जीभ काट दी थी, जिसके बाद गंभीर हालत में उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन वहां इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
पोते को हिरासत में लिया
पुलिस को घटना की जानकारी दी, जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। सबूतों को इकठ्ठे किए और पोते को हिरासत में लिया है।
अशंका जताई जा रही हैं कि, महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद पूरी सच्चई सामने आई।
