
rajat dalal in bigg boss 18
Rajat Dalal : कलर्स चैनल का रियलिटी शो बिग बॉस 18’ का फिनाले रविवार रात को हुआ, और इस सीजन की ट्रॉफी करणवीर मेहरा ने अपने नाम कर ली। करणवीर ने अपने कंपीटीटर रजत दलाल, विवियन डीसेना, और अन्य फाइनलिस्टों को मात देते हुए यह जीत हासिल की। जिसमें रजत दलाल ‘बिग बॉस 18’ के दूसरे रनर-अप रहे। उन्होंने शो में स्ट्रांग सोशल मीडिया फॉलोइंग और प्यार हासिल किया। उन्होंने इस शो से काफी पॉपुलैरिटी हासिल की हैं। रजत दलाल को ‘बिग बॉस 18′ एक्स कंटेस्टेंट सारा आरफीन, और उनके पति के साथ कई लोग रजत को सर्पोट कर रहे थे। बिग बॉस OTT 2’ के विनर एल्विश ने भी खुलकर रजत का सर्पोट किया। उन्होंने उनके लिए मीट-अप भी करवाया था।
रजत के फैंस का आरोप…
सोशल मीडिया पर रजत दलाल के फैंस का कहना है कि शो का विनर पहले से तय था। उनके मुताबिक, रजत को सबसे ज्यादा वोट मिले थे, फिर भी उन्हें ट्रॉफी नहीं दी गई। इन आरोपों को लेकर जब रजत से सवाल किया गया, तो उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में कहा “मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं किसी पर आरोप लगाने या किसी को दोष देने में यकीन नहीं रखता।”
क्या एल्विश की वजह से रजत की हुई हार…?
कुछ लोगों का कहना हैं कि एल्विश के घमंड के कारण रजत हार गये। जिस पर रजत ने कहा किवो एल्विश पर पूरा विश्वास रखते हैं और मानते हैं कि उन्होंने उनके लिए कड़ी मेहनत की साथ ही कहा की एल्विश उनका भाई है और उन्होंने उनके लिए पूरी मेहनत की हैं।
आपको बता दें रजत ने आगे कहा कि अगर किसी करीबी की वजह से नुकसान हुआ, तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर कोई चीज नहीं चली, तो इसका मतलब ये नहीं है कि एल्विश ने कोशिश नहीं की। रजत इस बारे में ज्यादा नहीं जानते, लेकिन वो जानते हैं कि एल्विश ने उनके लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे।
रजत ने स्वीकार किया कि वो तीसरे स्थान पर होने को लेकर खुश हैं। और कहा मैं बेफिकर था। मुझे पता था कि जो होना होगा, वो हो जाएगा। लेकिन हां, मुझे इतनी उम्मीद थी कि मैं टॉप में तो रहूंगा और अगर भगवान का साथ रहा तो जीत भी सकता हूं। लेकिन अब अगर कुछ चीजें मेरे पक्ष में नहीं आईं, तो देखो हर चीज मेरे हाथ में नहीं थी। जो हो गया, सो हो गया और अब इसमें मैं कुछ नहीं कर सकता।
रजत दलाल की पर्सनल लाइफ और नेटवर्थ
रजत दलाल एक मशहूर यूट्यूबर हैं। वह 28 साल के हैं और हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले हैं। वह अपने पिता मोहिंदर सिंह दलाल, अपनी मां के साथ रहते हैं। उनके दो भाई-बहन, मुकेश और नीरू दलाल ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। रजत दलाल एक फिटनेस ट्रेनर और पावरलिफ्टर भी हैं, जिनके 3 मिलियन से अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स और 3.6 लाख से अधिक यूट्यूब सब्सक्राइबर हैं। बिग बॉस 18 के घर में रजत दलाल ने खूब समीकरण बनाए।
बताया जाता है कि रजत दलाल की कुल संपत्ति लगभग 17 करोड़ रुपये है. उन्होंने खुद को फिटनेस इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया है। उनकी आय का प्रमुख स्रोत यही है. वह कई ब्रांड का भी ऐड करते है।
ग्रैंड फिनाले में थे ये टॉप-6 कंटेस्टेंट्स
ग्रैंड फिनाले में जिन 6 फाइनलिस्ट ने अपनी जगह बनाई थी, वो थे- विवियन, करण, अविनाश, रजत, चुम और ईशा। सबसे पहले ईशा सिंह एविक्ट हुईं और टॉप-5 में अपनी जगह नहीं बना पाईं। उनके बाद चुम दरांग विनर बनने की रेस से बाहर हो गईं। इसके बाद अविनाश मिश्रा का एविक्शन हुआ और शो को टॉप-3 फाइनलिस्ट करण, विवियन और रजत मिले थे। फिर रजत दलाल का एविक्शन हुआ। विवियन और करणवीर टॉप 2 में पहुंचे और करणवीर मेहरा ने बिग बॉस 18 की ट्राफी अपने नाम की।