Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • राजस्थान
  • Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून की दस्तक, अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी
  • राजस्थान

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून की दस्तक, अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

divya mistry July 1, 2025

Rajasthan Weather: राजस्थान में जुलाई की शुरुआत के साथ ही मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पूर्वी भारत में बने कम दबाव का क्षेत्र अब परिसंचरण प्रणाली में बदल गया है, जिससे अगले 5 दिनों तक प्रदेशभर में अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की ट्रफ लाइन इस समय श्रीगंगानगर और रोहतक के बीच से गुजर रही है, जिससे बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं।

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather: जलमग्न हो गईं और कई इलाकों में पानी भर गया

राजस्थान के 32 जिलों में अगले कुछ दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें से 5 जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी के तहत रेड अलर्ट घोषित किया गया है। इनमें अलवर, धौलपुर, भरतपुर, कोटा और करौली प्रमुख हैं। अलवर में सोमवार सुबह करीब 4 घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। केवल 4 घंटे में 3 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई, जिससे शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं और कई इलाकों में पानी भर गया।

Rajasthan Weather: काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा

धौलपुर के बाड़ी क्षेत्र में सबसे अधिक 158 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया। भारी बारिश के कारण नेशनल हाईवे-123 की ओर जाने वाली सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। स्थानीय लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बारिश जारी रहने की संभावना जताई

इसके अलावा सिरोही, बांसवाड़ा, करौली, भरतपुर और कोटा समेत अन्य जिलों में भी कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक इन इलाकों में रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना जताई है।

Rajasthan Weather: संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई

बारिश के इस दौर के चलते प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और जलभराव वाले इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। वहीं, आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट मोड पर हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: अखिलेश यादव का जन्मदिन: हरदोई में सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने आयोजित किया भव्य भंडारा
Next: Jaisalmer Hospital: जैसलमेर की मोर्चरी बनी नरक का द्वार, खुले में सड़ते शव और फैलती दुर्गंध

Related Stories

वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
PM Modi Ajmer
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • राजस्थान

PM मोदी ने की HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत, अजमेर में बोले – देश कांग्रेस को माफ नहीं करेगा

himani Shrotiya February 28, 2026
Rajasthan Seaside Startup Summit
  • राजस्थान

CM भजनलाल ने किया राजस्थान सी-साइड स्टार्टअप समिट का शुभारंभ

himani Shrotiya February 27, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PU छात्र संघ चुनाव में NSUI का दबदबा, शांतनु शेखर बने अध्यक्ष
  • PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन
  • गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम; पुलिसकर्मियों, विदेशियों पर भी गोपियों ने बरसाईं छड़ियाँ
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.