Rajasthan School Calendar: राजस्थान में 1 अप्रैल से स्कूलों का नया सेशन शुरू हो चुका है। शिक्षा विभाग ने सत्र 2026-27 का कैलेंडर जारी किया है। इस बार कैलेंडर में छुट्टियों और एग्जाम समेत कई बड़े बदलाव किए गए हैं। नए कैलेंडर के मुताबिक, सबसे बड़ा बदलाव सर्दी और गर्मी की छुट्टियों को लेकर किया गया है।

मार्च में होंगे एग्जाम
स्कूलों में जयंती विशेष और स्पेशल डे पर होने वाले इवेंट जो चौथे पीरियड के बाद यानी हाफ डे में होते थे, वे अब प्रार्थना सभा या फिर फर्स्ट पीरियड तक ही होंगे। बाकी पूरे दिन क्लास लगेगी। नवंबर में केवल 14 दिन ही स्कूल खुले रहेंगे। वहीं ईयरली एग्जाम मार्च में पूरे करवा कर 25 मार्च तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
Rajasthan School Calendar: 121 दिन की छुट्टियां
इस बार के पूरे साल 121 दिन की छुट्टियां रहेंगी। इसमें 52 रविवार हैं। जबकि 69 अन्य अवकाश है, जिसमें सरकारी छुट्टियां भी शामिल हैं। इस सत्र में 244 दिन स्कूल खुलेंगे। जुलाई में सबसे ज्यादा 27 दिन स्कूल खुलेंगे। वहीं जून में सबसे कम 7 दिन ही स्कूल खुलेंगे। पिछले सेशन में 236 वर्किंग डे थे, और 129 दिन छुट्टी थी। इस बार 8 सार्वजनिक छुट्टी कम की गई है।
प्रिंसिपल पावर में बदलाव
गर्मी की छुटि्टयां 17 मई से शुरू होंगी, जो 21 जून तक चलेगी। पहले स्कूल 1 जुलाई को खुलते थे। प्रिंसिपल पावर की छुट्टी को लेकर भी बदलाव किया गया। पहले प्रिंसिपल को अपने स्तर पर 2 छुट्टी करने का अधिकार था, उसे अब घटाकर 1 दिन का कर दिया है। दीपावली की छुट्टियां 11 दिन की कर दी गई। ये 4 से 15 नवंबर तक होगी। सर्दी की छुटि्टयां 1 से 10 जनवरी तक होंगी।
