Rajasthan Sarpanch Son Suicide: बांसवाड़ा में एक युवक ने ट्रॉली में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है मृतक घर से देर रात ट्रैक्टर लेकर निकला था। इसके बाद उसने ट्रॉली को हाइड्रोलिक से ऊंचा किया और उसके हुक में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली।
ट्राली में फंदा डालकर किया सुसाइड
मृतक की पहचान गणेश लाल के रुप में की गई जो टापरातलाई गांव का रहने वाला था। गणेश के पिता अमर सिंह गड़ा सरंपच प्रेमशकर भगोरा का बेटा था। यह मामला मोटागांव थाना क्षेत्र के नागवाला गांव का है।

बता दें कि, युवक घर से देर रात ट्रैक्टर लेकर निकला था। सुबह 11 अप्रैल को ट्रेक्टर की ट्रॉली पर लटका मिला। गांव के लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी।
SHO रमेशचंद्र पाटीदार का बयान
SHO रमेशचंद्र पाटीदार ने बताया- ‘गणेश शुक्रवार शाम को घर से ट्रैक्टर लेकर निकला था। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

शनिवार सुबह करीब 9 बजे ग्रामीणों से सूचना मिली कि नागवाला गांव के खेत में ट्रैक्टर की ट्रॉली से एक युवक का शव लटका हुआ है। इसके बाद मौके पर पहुंचे तो युवक की पहचान गणेश के रूप में हुई।’
पुलिस कर रही मामले की जांच
SHO ने बताया- ‘प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि सुसाइड क्यों किया इसके कारणों के बारे में जांच जारी है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। गणेश के एक लड़का भी है।’
Also Read- Durg Child Kidnap Rape: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म फिर बोरे में भरकर फेंका!
