भारी बारिश से पाली में बिगड़े हालात
Rajasthan rain havoc 2025: राजस्थान में बारिश ने कहर मचा रखा है बतादें कि राजस्थान के पाली जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बातादें कि हालात का जायजा लेने के लिए जिला कलेक्टर एलएन मंत्री और एसपी चुनाराम खुद ट्रैक्टर से जलभराव वाले इलाकों के दौरे पर निकले हुए हैं। उन्होंने बांड़ी नदी,कवाड़ चौराहा,मंडिया रोड,रामदेव रोड,सिंधी कॉलोनी,जयनगर औऱ पुनायता रोड जैसे क्षेत्रों का निरीक्षण किया। बतादें कि बाढ़ वाले जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
जलभराव से निपटने को प्रशासन सतर्क
बतादें कि प्रशासन का दावा है कि जलनिकासी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है… जिससे पानी तेजी से बह रहा है और हालात काबू में हैं। कलेक्टर और अफसरों की टीम लगातार प्रभावित इलाकों की निगरानी कर रही है। कलेक्टर ने मौके पर स्थानीय लोगों से बातचीत किया और मौके पर मौजूद समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
read more: दुबई से सीधी कनेक्टिविटी की ओर MP का बड़ा कदम
ग्रामीण जोखिम उठाकर कर रहे रास्ता पार
बतादें कि रोहट क्षेत्र में रातभर हुई तेज बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है… कलाली गांव के पास रेडियो नदी का पानी सड़कों पर बहने लगा है। कलाली-अरटिया मार्ग दो फीट पानी में डूब चुका है, बावजूद इसके कुछ ग्रामीण और पशुपालक जान जोखिम में डालकर रास्ता पार करते नजर आ रहे हैं।
तेज बहाव में टूटी रपट… आवागमन पूरी तरह ठप
अरटिया और ढाबर गांव को जोड़ने वाली रपट बारिश के तेज बहाव में बह गई, जिससे रास्ते में करीब पांच फीट गहरा गड्ढा बन गया है। इससे दोनों गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। मौके पर पहुंची रोहट पुलिस ने दोनों तरफ से रास्ता बंद करवा दिया और लोगों से अपील की कि वे खतरे वाले इलाकों में न जाएं।
मेगा हाईवे भी बंद… पुलों पर बह रहा पानी
Rajasthan rain havoc 2025: गढ़वाड़ा के पास बांडी नदी का पानी रपट के ऊपर से बहने लगा है। जैतपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रोहट-जालोर मेगा हाईवे को बंद कर दिया है। नदी पर बने पुल से पानी गुजरने के कारण जैतपुर और चौराई क्षेत्र का रोहट उपखंड मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि कोई भी व्यक्ति नदी पार करने की कोशिश न करे क्योंकि यह जानलेवा साबित हो सकता है।
read more: राजस्थान की राजनीति में बदले रिश्तों की बयार, भजनलाल और किरोड़ी मीणा में दिखी नजदीकियां
