मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात IG का तबादला
Rajasthan Police Transfer 2025: राजस्थान सरकार ने शनिवार रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। पुलिस महकमे में सबसे अहम बदलाव मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात IG गौरव श्रीवास्तव को हटाकर उन्हें उदयपुर रेंज का नया IG बनाया गया। इसके अलावा जयपुर, जोधपुर, कोटा, भरतपुर, बीकानेर, अजमेर और उदयपुर रेंज के IG भी बदले गए हैं।
28 जिलों में SP का तबादला
प्रदेश के 28 जिलों में SP बदले गए हैं। इनमें जयपुर, जोधपुर, कोटा शहर, सीकर, अलवर, पाली, सिरोही, झुंझुनूं, चित्तौड़गढ़ और श्रीगंगानगर जैसे प्रमुख जिले शामिल हैं। मई में एपीओ किए गए झुंझुनूं एसपी शरद चौधरी और हनुमानगढ़ एसपी अरशद अली को अब डीआईजी रैंक में पोस्टिंग दी गई है, जबकि 6 जिलों से डीआईजी स्तर के अफसरों को हटाया गया है।
read more: पत्नी को ही भूल गए शिवराज: जूनागढ़ में 22 गाड़ियों का काफिला लौटा
नए IG अधिकारियों की सूची
सरकार ने कई वरिष्ठ IPS अधिकारियों की नई नियुक्तियां की हैं। राजेश मीणा को जोधपुर रेंज, राजेंद्र सिंह को अजमेर, राहुल प्रकाश को जयपुर रेंज और कैलाश बिश्नोई को भरतपुर रेंज का IG बनाया गया है। इसके अलावा हेमंत शर्मा बीकानेर, रणधीर सिंह आर्म्ड बटालियन, अजयपाल लांबा एससीआरबी, दीपक कुमार गृह विभाग, हिंगलाजदान मानवाधिकार आयोग, रविदत्त गौड़ पीएचक्यू, शरत कविराज एसओजी, विकास कुमार ATS और ओम प्रकाश जोधपुर के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं।
ब्यूरोक्रेसी में भी बड़ा फेरबदल
Rajasthan Police Transfer 2025: पुलिस महकमे के साथ-साथ ब्यूरोक्रेसी में भी बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 142 RAS और 12 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। 10 नए IAS अधिकारियों को पहली पोस्टिंग दी गई है, जबकि 2 IAS और 58 RAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया। इसके साथ ही 74 ट्रेनी RAS को फील्ड में पहली जिम्मेदारी सौंपी गई है।
read more: इंडोनेशिया में समंदर के बीच जहाज में लगी भीषण आग, 280 यात्रियों में मचा हड़कंप
