Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • जुर्म गाथा
  • Rajasthan News: जमीन विवाद में बड़ा कदम: राजस्थान में पति-पत्नी ने दो बेटों संग की सामूहिक खुदकुशी
  • जुर्म गाथा
  • राजस्थान

Rajasthan News: जमीन विवाद में बड़ा कदम: राजस्थान में पति-पत्नी ने दो बेटों संग की सामूहिक खुदकुशी

divya mistry July 2, 2025

Rajasthan News: राजस्थान के बाड़मेर जिले के उण्डू गांव में एक दिल दहला देने वाला सामूहिक सुसाइड का मामला सामने आया है। 35 वर्षीय शिवलाल ने पत्नी कविता (32) और अपने दो बेटों, रामदेव (8) और बजरंग (9) के साथ आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले मां कविता ने दोनों बेटों को बेटियों की तरह सजाया, उन्हें चुनरी पहनाई, काजल लगाया और अपनी सोने की ज्वेलरी पहनाई। बच्चे खुशी-खुशी तैयार हुए, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला गया। इसके कुछ घंटों बाद ही दोनों बेटों सहित माता-पिता ने घर से 20 मीटर दूर बने टांके में कूदकर जान दे दी।

Rajasthan News
Rajasthan News

Rajasthan News: परिवार को मौत का जिम्मेदार बताया

पुलिस को घटनास्थल पर 2 पन्नों का सुसाइड नोट मिला, जिसमें शिवलाल ने अपने छोटे भाई मांगीलाल और उसके परिवार को मौत का जिम्मेदार बताया। उसने लिखा कि उसका अंतिम संस्कार घर के सामने ही किया जाए, क्योंकि संपत्ति विवाद की जड़ वही जगह है। विवाद का कारण यह था कि सरकारी योजना में शिवलाल और मांगीलाल की मां कमला के नाम पुश्तैनी मकान के सामने एक नया मकान आवंटित हुआ था। शिवलाल चाहता था कि पुश्तैनी मकान छोटे भाई मांगीलाल को दे दिया जाए और वह खुद सरकारी आवास रख ले। लेकिन मां और भाई मांगीलाल इसके पक्ष में नहीं थे। बताया गया कि शिवलाल की मां अकसर छोटे बेटे के पक्ष में रहती थी, जबकि पिता दोनों बेटों को समान मानते थे।

Rajasthan News: उसने तीन दिन पहले ही सुसाइड नोट लिख लिया

शिवलाल जयपुर में हैंडीक्राफ्ट का काम करता था और 10 दिन पहले ही गांव आया था। 1 जुलाई को बच्चों की स्कूल खुलने वाली थी, इसलिए वह बच्चों के लिए सामान लेने आया था। उसने तीन दिन पहले ही सुसाइड नोट लिख लिया था।

Rajasthan News: फिर से घर के पास पहुंचे तो टांके में चारों के शव नजर आए

मंगलवार को पिता नगाराम पूजा-पाठ के लिए घर से बाहर थे और मां बाड़मेर में छोटे बेटे मांगीलाल के पास रह रही थी। दोपहर में मांगीलाल ने शिवलाल को कई बार कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उसने पड़ोसियों को घर भेजा। घर पर ताला लगा था। शाम को जब पड़ोसी फिर से घर के पास पहुंचे तो टांके में चारों के शव नजर आए।

उसके परिवार से पूछताछ कर रही है

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सुसाइड नोट के आधार पर मांगीलाल और उसके परिवार से पूछताछ कर रही है।

यह घटना पूरे इलाके में सनसनी फैला रही है और परिवार के बीच संपत्ति विवाद की भयावह परिणति को उजागर करती है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Transwoman rape blackmail case Bhopal: प्यार में मिला धोखा…जेंडर चेंज करवाने के बाद भी टूटा रिश्ता, ट्रांसवुमेन ने लगाया रेप और ब्लैकमेल का आरोप
Next: Hemant Khandelwal BJP dynasty politics: बीजेपी में परिवारवाद? कांग्रेस का हमला, हेमंत खंडेलवाल की नियुक्ति पर उठाए सवाल

Related Stories

Navkar Mahamantra Divas 2.0
  • राजस्थान

वकार महामंत्र दिवस 2.0: CM भजनलाल ने नवकार मंत्र क रथों को दिखाई हरी झंडी

himani Shrotiya March 1, 2026
Dead body found in freezer Up
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!

Hema Gupta March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • होली के बाद मिल सकता है निगम-मंडलों का तोहफा, दिल्ली दौरे से तेज हुई सियासी सुगबुगाहट
  • MP सरकार की संपत्तियों की बिक्री में गड़बड़ी, 44 रजिस्ट्रियों में स्टाम्प चोरी का खुलासा
  • Premier League Football: आर्सनल ने चेल्सी पर 2-1 की रोमांचक जीत की दर्ज!
  • ईरान पर बड़े हमले की तैयारी: मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा फ्रांस
  • IND vs WI T20 Match: भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खुशी से झूमें पूर्व क्रिकेटर, खिलाड़ियों की जमकर तारीफ…
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.