Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • राजस्थान
  • Rajasthan News: सीएम भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- हमारी सरकार ने डेढ़ साल में कर दिखाया जो कांग्रेस 5 साल में नहीं कर पाई
  • राजस्थान

Rajasthan News: सीएम भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- हमारी सरकार ने डेढ़ साल में कर दिखाया जो कांग्रेस 5 साल में नहीं कर पाई

divya mistry June 30, 2025

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के जवाहर नगर में आयोजित राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने मात्र डेढ़ साल के कार्यकाल में वो काम कर दिए हैं, जो कांग्रेस सरकार पांच साल में भी नहीं कर सकी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “हाथ की सफाई, जादूगरी और ईमानदारी से मेहनत करने में बहुत फर्क होता है।”

Rajasthan News
Rajasthan News

Rajasthan News: किस सरकार ने शिक्षा को प्राथमिकता दी

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वे अन्य राज्यों में जाते हैं, तो वहां के लोग राजस्थानियों की मेहनत, शिक्षा और समाज सेवा की तारीफ करते हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार राजस्थान में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है। भजनलाल शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार ने डेढ़ साल में 88 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को टैबलेट और लैपटॉप बांटे हैं, जबकि कांग्रेस सरकार पूरे पांच साल में सिर्फ 986 टैबलेट और लैपटॉप ही बांट पाई थी। उन्होंने कहा कि यह फर्क साफ बताता है कि किस सरकार ने शिक्षा को प्राथमिकता दी।

Rajasthan News: तो वह सामने आकर जनता को बताए

इसके अलावा, सीएम शर्मा ने साइकिल वितरण का आंकड़ा भी रखा। उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने पांच साल में कुल साढ़े दस लाख साइकिलें बांटी थीं, जबकि भाजपा सरकार ने सिर्फ डेढ़ साल में ही 10 लाख 50 हजार साइकिलें वितरित कर दीं। स्कूटी वितरण में भी भाजपा कांग्रेस से आगे निकल चुकी है। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष को यह अंतर सुनकर तकलीफ होती है, लेकिन जनता सब जानती है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के पास इन आंकड़ों का जवाब है, तो वह सामने आकर जनता को बताए।

यही उनकी सरकार की असली पहचान

सीएम ने कहा कि राजस्थान शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बन रहा है और भामाशाह जैसे व्यक्तित्व आज भी बच्चों के सपनों को उड़ान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री, विधायक और सांसद पूरी निष्ठा और मेहनत से काम कर रहे हैं, और यही उनकी सरकार की असली पहचान है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Zim vs SA 1st Test 2025: पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका का दबदबा कायम, केशव महाराज ने पूरे किए 200 विकेट…
Next: Raipur: साय कैबिनेट की बैठक आज, किसानों के मुद्दों पर होगा फैसला

Related Stories

वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
PM Modi Ajmer
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • राजस्थान

PM मोदी ने की HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत, अजमेर में बोले – देश कांग्रेस को माफ नहीं करेगा

himani Shrotiya February 28, 2026
Rajasthan Seaside Startup Summit
  • राजस्थान

CM भजनलाल ने किया राजस्थान सी-साइड स्टार्टअप समिट का शुभारंभ

himani Shrotiya February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.