Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • RAJASTHAN NEWS: राजस्थान के बारां जिले में अफीम डोडा चूरा तस्करी का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • देश-विदेश

RAJASTHAN NEWS: राजस्थान के बारां जिले में अफीम डोडा चूरा तस्करी का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

divya mistry June 1, 2025

RAJASTHAN NEWS: बारां पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 79.400 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा जब्त किया है। इस दौरान एक बोलेरो गाड़ी भी ज़ब्त की गई और एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया।

RAJASTHAN NEWS
RAJASTHAN NEWS

RAJASTHAN NEWS: एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया

पुलिस अधीक्षक बारां राजकुमार वौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के उद्देश्य से एक विशेष टीम गठित की गई थी। इस टीम का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी ने किया, जबकि विकाश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक छबड़ा के सुपरविजन में कार्य किया गया। कार्रवाई का संचालन बृजेश सिंह, थानाधिकारी हरनावदाशाहजी ने किया।

RAJASTHAN NEWS: छबड़ा के सुपरविजन में कार्य किया

गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कचनारिया कला से पाटड़ी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते के जंगल में योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने बोलेरो वाहन से 79.400 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद किया। वाहन में मौजूद आरोपी सीताराम पुत्र मदनलाल मीणा, उम्र 40 वर्ष, निवासी खडिया (थाना हरनावदाशाहजी, जिला बारां) को गिरफ्तार कर लिया गया।

RAJASTHAN NEWS: गिरफ्तार कर लिया गया

वहीं, दूसरा आरोपी महेन्द्र पुत्र फूलचन्द मीणा निवासी खडिया मौके से फरार हो गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 व 25 के तहत प्रकरण संख्या 94/2025 दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच थानाधिकारी छीपाबड़ौद अजीत सिंह को सौंपी गई है।

फरार आरोपी की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी से मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त से जुड़ी जानकारियों को लेकर पूछताछ की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बारां पुलिस

इस कार्रवाई से मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बारां पुलिस की मुहिम को मजबूती मिली है और आने वाले समय में ऐसे नेटवर्क को और भी प्रभावी तरीके से तोड़ने के संकेत मिल रहे हैं।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Rewa : मेरठ की मुस्कान का वीडियो देखकर पति की हत्या
Next: शेख हसीना पर मानवता के खिलाफ अपराध का मुकदमा : बांग्लादेश में ट्रायल लाइव

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.