Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • राजस्थान
  • Rajasthan Monsoon: राजस्थान में सक्रिय हुआ मानसून, 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
  • राजस्थान

Rajasthan Monsoon: राजस्थान में सक्रिय हुआ मानसून, 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

divya mistry July 2, 2025

Rajasthan Monsoon: राजस्थान में मानसून ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से प्रदेश भर में मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। पूर्वी भारत के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के परिसंचरण तंत्र में बदलने और मानसून ट्रफ लाइन के गंगानगर और रोहतक से गुजरने के चलते बारिश का दायरा बढ़ा है। मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश की तीव्रता और दायरा और बढ़ेगा।

Rajasthan Monsoon
Rajasthan Monsoon

Rajasthan Monsoon: तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई

मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए राजस्थान के 22 जिलों के लिए चेतावनी दी है। इनमें 5 जिलों — भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, पाली और अजमेर — में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, आकाशीय बिजली गिरने और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।

Rajasthan Monsoon: रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई

इसके साथ ही 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में जोधपुर, चूरू, बारां, नागौर, बीकानेर, टोंक, बूंदी, प्रतापगढ़, कोटा, झालावाड़, राजसमंद, उदयपुर, सिरोही, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बाड़मेर और जालौर शामिल हैं। यहां भी अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली और 20-30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

Rajasthan Monsoon: जनजीवन कुछ देर के लिए अस्त-व्यस्त हो गया

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश धौलपुर में 145 मिमी (करीब साढ़े पांच इंच) दर्ज की गई। बारिश के कारण धौलपुर के बाजारों में दो-दो फीट पानी भर गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। अलवर और भरतपुर में भी मूसलाधार बारिश हुई, जिससे आम लोगों को गर्मी और उमस से राहत तो मिली, लेकिन जनजीवन कुछ देर के लिए अस्त-व्यस्त हो गया।

कई इलाकों में मौसम सुहावना हो गया

जयपुर समेत अन्य इलाकों में भी बारिश दर्ज की गई। जयपुर का तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस गिरा। अलवर में 116 मिमी, कोटा में 24.4 मिमी, पिलानी में 5.6 मिमी, करौली में 61.5 मिमी, माउंट आबू में 32.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश से प्रदेश के कई इलाकों में मौसम सुहावना हो गया है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: MidDayMeal: बनासकांठा में मिड-डे मील कर्मचारियों ने सेंट्रल किचन का विरोध कर स्कूल में ही ताजा भोजन बनाने की उठाई मांग
Next: Hemant Khandelwal BJP Madhya Pradesh: हेमंत खंडेलवाल ने संभाला मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष का कार्यभार, कांग्रेस को दी सीधी चुनौती

Related Stories

वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
PM Modi Ajmer
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • राजस्थान

PM मोदी ने की HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत, अजमेर में बोले – देश कांग्रेस को माफ नहीं करेगा

himani Shrotiya February 28, 2026
Rajasthan Seaside Startup Summit
  • राजस्थान

CM भजनलाल ने किया राजस्थान सी-साइड स्टार्टअप समिट का शुभारंभ

himani Shrotiya February 27, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.