Rajasthan Dowry Murder Case: राजस्थान के धौलपुर में दहेज के लिए ससुराल वालों ने बहू को भूसे के ढेर में जलाकर मार डाला। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। मामला सैंपऊ थाना क्षेत्र के नुनहेरा का है।
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के घुसियाना गांव निवासी लड़की के पिता का कहना है की – मेरी बेटी नीरज की शादी 5 साल पहले नुनहेरा गांव के रहने वाले कमल किशोर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए बेटी के साथ मारपीट करते थे।
Read More: Dulhan Kidnapping Case: मैरिज गार्डन दुल्हन हुई किडनैप,देखता रह गया दूल्हा
बता दे कि, मेरी दोनों बेटी की शादी एक ही घर में हुई थी। बड़ी बेटी प्रीति की शादी मनीष और छोटी बेटी नीरज की शादी कमल के साथ हुई थी।
गांव के बाहर खेत पर बने मकान में की हत्या
मृतका भाई ने बताया- उसकी छोटी बहन को लेकर उसका पति गांव के बाहर खेत पर बने मकान में रहता था, जबकि उसकी बड़ी बहन गांव के ही मकान में रहती थी। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी छोटी बहन की पहले खेत पर बने मकान में हत्या की फिर, भूसे के ढेर में जला दिया। बड़ी बहन प्रीति गांव के बाहर एक किलोमीटर दूर मिली।
भाई मनोज ने बताया-
शादी के बाद से ही दोनों भाई उसकी दोनों बहनों के साथ मारपीट करते थे।
उसकी छोटी बहन को उसके पति,
सास,
ससुर के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने मारकर जला दिया।
‘मुझे भी मारने आए थे’
Rajasthan Dowry Murder Case: बड़ी बहन प्रीति ने बताया- ससुराल के लोग दहेज के लिए उनसे मारपीट करते थे।
उन्होंने छोटी बहन को मारकर भूसे के ढेर में जला दिया।
छोटी बहन को मारने के बाद वे लोग मुझे भी मारने के लिए आए थे,
लेकिन मैंने कमरा बंद कर लिया।
इसके बाद आरोपी कमरे को बाहर से बंद कर भाग गए।
ससुराल पक्ष के लोग फरार
वारदात के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं।
पीहर पक्ष के लोग पुलिस के साथ गांव पहुंचे,
और भरतपुर से FSL टीम को बुलवाकर घटना के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दहेज की खातिर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
