Rajasthan Diwas Roadways Bus: राजस्थान दिवस 2026 के अवसर पर प्रदेशवासियों के लिए सफर अब और भी सुहाना और सुरक्षित होने जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अजमेर रोड स्थित हीरापुरा बस टर्मिनल से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के बेड़े में 207 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कदम न केवल रोडवेज की साख को मजबूत करेगा, बल्कि वादों को हकीकत में बदलने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा।

बसों की सौगात
इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को सुरक्षित, सुलभ और आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। नई बसों के शामिल होने से यात्रियों को बेहतर और आरामदायक सुविधा मिलेगी, इसके साथ ही रोडवेज का नेटवर्क भी मजबूत होगा। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल कर चुकी है। रोडवेज के बेड़े में लगातार नई बसें जोड़ने के साथ-साथ सेवाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में भी काम हो रहा है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलें।
Rajasthan Diwas Roadways Bus: हेलमेट बांटे
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, जयपुर सांसद मंजू शर्मा और मंत्री जोगाराम पटेल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान केवल बसों की सौगात ही नहीं, बल्कि ‘सड़क सुरक्षा’ को लेकर भी एक अनूठी मिसाल पेश की गई। CM भजनलाल शर्मा ने 700 महिला सड़क सुरक्षा अग्रदूतों को ISI मार्का हेलमेट वितरित किए।

