Rajasthan Day Celebrations 2026: जयपुर की सड़कों पर आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अलग अंदाज दिखा. हाथ में झाड़ू थामे CM ने 19 मार्च तक के लिए बड़ा आदेश दिया, साथ ही LPG की कमी पर चल रहे सस्पेंस को भी खत्म कर दिया.

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार सुबह जयपुर के ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल से राज्य स्तरीय स्वच्छता सप्ताह का उद्घाटन किया. इस खास मौके पर मुख्यमंत्री ने खुद स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया और प्रदेशवासियों को सफाई के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया.
2047 के विकसित राजस्थान का संकल्प
Rajasthan Day Celebrations 2026: कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि पिछले 8 से 10 वर्षों में जनता के व्यवहार में बड़ा बदलाव आया है और लोग स्वच्छता के प्रति पहले से कहीं अधिक जागरूक हुए हैं. उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ और ‘विकसित राजस्थान 2047’ का सपना तभी पूरा होगा जब प्रदेश का हर घर, हर गली, हर पार्क और हर ऐतिहासिक स्मारक पूरी तरह स्वच्छ होगा.
दिग्गज नेताओं और अधिकारियों की मौजूदगी
स्वच्छता संकल्प जागरूकता के इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, विधायक गोपाल शर्मा और मुख्य सचिव वी श्रीनिवास सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.
LPG किल्लत की खबरों पर मदन राठौड़ का कड़ा जवाब
Rajasthan Day Celebrations 2026: इसी कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और सांसद मदन राठौड़ ने प्रदेश में गैस (LPG) की कमी को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगा दिया. प्रदेश में कहीं भी गैस की कोई कमी नहीं है, विपक्ष सिर्फ भ्रम फैला रहा है.
