Rajasthan commercial gas cylinder: राजस्थान में ईरान-इजरायल युद्ध का असर दिखने लगा है। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी प्रमुख तेल कंपनियों के ‘ऑल इज़ वेल’ के दावों के बीच अब जो खबरें आ रही हैं वो चिंता में डालने वाली हैं।
कारोबार पर संकट
सूत्रों के हवाले से खबर है कि राजस्थान में इन तेल कंपनियों ने अपने डीलर्स को एक आपातकालीन मैसेज भेजना शुरू कर दिया हैं, जिनमें कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति अगले आदेश तक रोकने के निर्देश दिए। ऐसे में राज्य के होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों और शादी-समारोहों के कैटरिंग कारोबार पर संकट के बादल मंडराने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

Rajasthan commercial gas cylinder: ऑर्डर लेने पर रोक
एजेंसियों को मैसेज करके कॉमर्शियल सिलेंडर के ऑर्डर नहीं लगाने के आदेश दिए। अब केवल घरेलू उपयोग के सिलेंडर की डिलीवरी पर ही फोकस करने के लिए कहा गया। कंपनियों ने देर रात ये आदेश जारी किए हैं। जिन डीलर्स के पास स्टॉक सीमित हैं, उनके नए ऑर्डर लेना कंपनियों ने बंद कर दिया है। हालांकि तेल कंपनियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तौर पर कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है।
डिलीवरी 25 दिन बाद
इससे पहले तेल कंपनियों ने रसोई गैस की बुकिंग पर भी सेंशन लगाई थी। कंपनियों ने सिलेंडर डिलीवरी के 25 दिन बाद नई बुकिंग लेने के आदेश दिए थे। ताकि घरेलू सिलेंडर की सप्लाई पर कंट्रोल रखा जा सके। वहीं जब उपभोक्ता गैस की बुकिंग कर रहा है, तो उसे सिलेंडर की सप्लाई पहले जहां 2 से 3 दिन में हो जाती थी, वह अब 7 दिन में या उससे ज्यादा दिनों के अंतराल में हो रही है।
