Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • राजस्थान
  • ‘आरक्षक नव नियुक्ति समारोह’ की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे CM भजनलाल शर्मा, दिए निर्देश
  • राजस्थान

‘आरक्षक नव नियुक्ति समारोह’ की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे CM भजनलाल शर्मा, दिए निर्देश

himani Shrotiya January 9, 2026
CM Bhajan Lal Constable Ceremony: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान पुलिस अकादमी पहुंचे। यहां आयोजित होने वाले ‘आरक्षक नव नियुक्ति समारोह’ की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान CM शर्मा ने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित कई पुलिस के उच्चाधिकारी मौजूद रहेंगे।

CM ने लिया तैयारियों का जायजा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिस अकादमी परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक की, और सुरक्षा व्यवस्था, मंच, बैठक व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और आमंत्रित अतिथियों की व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम में किसी भी स्तर पर अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए और सभी तैयारियां वक्त पर पूरी की जाएं।

'आरक्षक नव नियुक्ति समारोह’ की तैयारियों का जायजा
‘आरक्षक नव नियुक्ति समारोह’ की तैयारियों का जायजा

आरक्षक नव नियुक्ति समारोह

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कार्यक्रम के दौरान VIP मूवमेंट, मीडिया कवरेज और आम लोगों की सुविधा को लेकर विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।

CM Bhajan Lal Constable Ceremony: अमित शाह होंगे शामिल

बता दे कि, 10 जनवरी को RPA में केन्द्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में राजस्थान पुलिस में नव चयनित आरक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में राजस्थान के 10 हजार कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। यह कार्यक्रम राज्य सरकार और गृह विभाग के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे प्रदेश में पुलिस बल को मजबूती मिलेगी। 

आज आरपीए पहुंचकर माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी की गरिमामयी उपस्थिति में शनिवार को आयोजित होने वाले ‘आरक्षक नव नियुक्ति समारोह’ की तैयारियों का जायजा लिया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय आयोजन हेतु आवश्यक… pic.twitter.com/SV1BOQDYQq

— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) January 9, 2026

बड़ी संख्या में शामिल होंगे पार्टी कार्यकर्ता

इस कार्यक्रम में नवनियुक्त कांस्टेबल ही नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में BJP कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। पार्टी संगठन की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक, BJP के विभिन्न मोर्चों को कार्यक्रम में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसमें BJP युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित अन्य संगठनात्मक इकाइयों को लक्ष्य दिया गया है।

आपातकालीन सेवाओं को लेकर इंतजाम

CM Bhajan Lal Constable Ceremony: प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां आखिरी चरण में हैं। पार्किंग, प्रवेश-निकास मार्ग, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और आपातकालीन सेवाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे है। कार्यक्रम स्थल पर एक्स्ट्रा पुलिस बल तैनात किया जाएगा, ताकि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति को राष्ट्रीय मंच पर लाने का सुनहरा अवसर-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Next: सिर्फ डायरिया नहीं, गंदा पानी पीने की वजह से हो सकती है जानलेवा बीमारियां

Related Stories

वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
PM Modi Ajmer
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • राजस्थान

PM मोदी ने की HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत, अजमेर में बोले – देश कांग्रेस को माफ नहीं करेगा

himani Shrotiya February 28, 2026
Rajasthan Seaside Startup Summit
  • राजस्थान

CM भजनलाल ने किया राजस्थान सी-साइड स्टार्टअप समिट का शुभारंभ

himani Shrotiya February 27, 2026
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.