Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • राजस्थान
  • RAJASTHAN NEWS : सरकार ने 14 साल से कम उम्र के बच्चों के काम करने पर रोक लगा दी
  • राजस्थान

RAJASTHAN NEWS : सरकार ने 14 साल से कम उम्र के बच्चों के काम करने पर रोक लगा दी

Taruna Samariya October 28, 2025

Rajasthan child labor ban under 14 : राजस्थान सरकार ने बच्चों के अधिकारों एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान दुकान और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान (संशोधन) अध्यादेश, 2025 को मंजूरी दी है, जिससे अब 14 साल से कम उम्र के बच्चों को किसी भी दुकान या वाणिज्यिक संस्थान में काम करने की अनुमति नहीं होगी। यह फैसला बाल मजदूरी रोकने और बच्चों के संरक्षण हेतु आवश्यक माना जा रहा है।

नए नियमों का असर

नये नियम के अनुसार, अब किसी भी दुकान ,व्यावसायिक प्रतिष्ठान में 14 वर्ष से कम आयु के बच्चे काम नहीं कर सकेंगे। इससे पहले, 12 से 15 वर्ष की उम्र के किशोर अधिकतम तीन घंटे प्रतिदिन काम कर सकते थे। संशोधन के बाद यह सीमा 14 से 18 वर्ष तक कर दी गई है। साथ ही, प्रशिक्षुओं की न्यूनतम आयु सीमा को भी 12 से बढ़ाकर 14 वर्ष कर दिया गया है।

सुरक्षा प्रावधान

नए अध्यादेश में कार्य समय की सीमा को भी बढ़ाया गया है। अब दैनिक कार्य अवधि 9 घंटे से बढ़ाकर 10 घंटे कर दी गई है, और ओवरटाइम की सीमा तिमाही में 144 घंटे तय की गई है। इसके साथ ही, रात में काम करने की सीमा भी बढ़ाई गई है, जिसमें 14 से 18 वर्ष के किशोरों को रात के समय काम करने से रोका गया है।

READ MORE :हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बस,3 की मौत,12 मजदूर झुलसे

महिलाओं और पुरूष श्रमिकों के लिए नई व्यवस्था

महिलाओं और पुरुष श्रमिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए निजी सुरक्षा उपकरण जैसे फेस शील्ड, मास्क, ग्लव्स और हीट शील्ड की उपलब्धता आवश्यक कर दी गई है।वायु गुणवत्ता और कार्यस्थल पर स्वास्थ्य सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा।

उद्देश्य और अपेक्षाएं

सरकार का उद्देश्य है कि बाल श्रम रोककर बच्चों को शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं मिल सके। इस कदम से बाल श्रम की प्रवृत्ति पर रोक लगने की उम्मीद है और आने वाले समय में बेहतर कार्रवाई हो सकेगी।

यह फैसला राज्य में बाल श्रम पर नकेल कसने और कानून का पालन सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल बच्चों का संरक्षण होगा, बल्कि समाज में जागरूकता भी बढ़ेगी।

 

About the Author

Taruna Samariya

Author

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: MP NEWS : मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी दवाओं पर किया QR CODE अनिवार्य,नकली दवाओं पर लगेगी लगाम
Next: Correct Direction of Placing Shivling: घर में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा चाहते हैं? इस दिशा में रखें शिवलिंग…

Related Stories

वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
PM Modi Ajmer
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • राजस्थान

PM मोदी ने की HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत, अजमेर में बोले – देश कांग्रेस को माफ नहीं करेगा

himani Shrotiya February 28, 2026
Rajasthan Seaside Startup Summit
  • राजस्थान

CM भजनलाल ने किया राजस्थान सी-साइड स्टार्टअप समिट का शुभारंभ

himani Shrotiya February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.