4 जवान घायल
घायल जवानों को मेड़ता के उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें अजमेर रेफर कर दिया। सेना का ट्रक बीकानेर से जबलपुर जा रहा था, जिसमें 4 जवान सवार थे। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ट्रक चला रहे जवान का कहना है कि किसी कारण अचानक ब्रेक लगने वो कंट्रोल खो बैठे थे जिससे ये एक्सीडेंट हुआ।

Rajasthan army truck accident: 2 जवान अजमेर रेफर
घायलों की पहचान विश्वेंद्र (27) पुत्र रूटसिंह और रविंद्र सिंह (28) के रूप में हुई। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर किया गया, जिनमें से एक जवान की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। बाकी 2 जवानों को हल्की चोटें आई हैं और उनका मौके पर ही उपचार कर दिया गया। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
मेड़ता CI धर्मेश दायमा ने बताया- पुलिस को जैसे ही सेना के एक वाहन के पलटने की सूचना मिली तो तुरंत ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इधर, 108 एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंच चुकी थी। जिन्होंने वहां मौजूद कुछ लोगों की मदद से घायल जवानों को ट्रक से बाहर निकाला और मेड़ता के उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
