kirodi lal Scam Disclosure: राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने चूरू के सालासर स्थित SBI बैंक में अचानक पहुंचे और कृषि फसल बीमा योजना 2025 में बड़े घोटाले का खुलासा किया। कृषि मंत्री ने इस गड़बड़ी में फर्जी किसान बनाकर माफिया, बीमा कंपनी और बैंक की सांठगांठ की संभावना जताई।

1150 करोड़ रुपए का घोटाला
कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने बताया कि सालासर बैंक शाखा से 71 किसानों के नाम पर 15 लाख रुपए की बीमा राशि काटी गई थी और इन किसानों को करीब 9 करोड़ रुपए की क्लेम राशि 1-2 दिन में मिलने वाली थी, लेकिन वक्त रहते मामले का खुलासा हो गया। उनके मुताबिक पूरे राज्य में 15 हजार किसानों के नाम पर 1150 करोड़ रुपए का घोटाला किए जाने की आशंका है।
किसानों के हक पर डाका डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
सालासर में State Bank of India शाखा सहित अन्य सरकारी एवं प्राइवेट बैंकों द्वारा राजस्थान भर में करीब 15,000 से ज्यादा फर्जी फसल बीमा बनाकर करीब 1150 करोड़ का बीमा घोटाला फर्जी हस्ताक्षर व फर्जी जमा बंदी खसरे अंकित कर 1/2 pic.twitter.com/6BFuVjJBoF
— Dr. Kirodi Lal Meena (@DrKirodilalBJP) February 13, 2026
kirodi lal Scam Disclosure: AIC का फर्जीवाड़ा
कृषि मंत्री ने बताया कि यहां बीमा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी (AIC) ने किया था। कंपनी का यह फर्जीवाड़ा भुगतान से पहले ही पकड़ में आ गया। मंत्री के अनुसार राज्य में KCC धारकों की संख्या 67 लाख 25 हजार है, जिनमें से 21 लाख 52 हजार सरकारी बैंकों में हैं और इनमें SBI में 7 लाख 28 हजार खाते हैं।

जेल में उठा ‘राज’ से पर्दा
इधर, राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में जेल में बंद RPSC के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा ने अब आयोग के भीतर के काले कारनामों से पर्दा हटा दिया है। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने दावा किया कि जेल में कटारा के साथ हुई उनकी मुलाकात में कई चौंकाने वाले नाम और सबूत सामने आए हैं। इस खुलासे के बाद मंत्री मीणा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा और बाबूलाल कटारा को ‘सरकारी गवाह’ बनाने की मांग की है, ताकि इस सिंडिकेट के ‘बड़े चेहरों’ तक पहुंचा जा सके।
