Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Raja Raghuwanshi murder case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में कबूली मोहब्बत की कहानी, नार्को टेस्ट टला, तांत्रिक एंगल से खुला नया मोड़
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश

Raja Raghuwanshi murder case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में कबूली मोहब्बत की कहानी, नार्को टेस्ट टला, तांत्रिक एंगल से खुला नया मोड़

divya mistry June 25, 2025

पहली बार रिश्ते को किया कबूल

Raja Raghuwanshi murder case: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में अब बड़ा खुलासा हुआ है। गिरफ्तार पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाहा ने मेघालय पुलिस की पूछताछ में पहली बार अपने रिश्ते को स्वीकार कर लिया है। दोनों ने इस बात को माना कि वे प्रेम संबंध में थे और राजा की हत्या की साजिश में शामिल थे।

 नार्को टेस्ट की जरूरत नहीं: पुलिस

पूर्वी खासी हिल्स के एसपी विवेक सिम के अनुसार, दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है और पुलिस के पास पर्याप्त सबूत हैं। ऐसे में नार्को टेस्ट की कोई आवश्यकता नहीं है। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का हवाला देते हुए पुलिस ने कहा कि जब आरोप कबूल हो चुके हैं, तो नार्को विश्लेषण की जरूरत नहीं बचती।

फ्लैट, बैग और छुपाए गए सबूत

अब पुलिस की जांच इंदौर के उस फ्लैट पर केंद्रित है जहां सोनम कुछ दिनों तक रुकी थी। फ्लैट मालिक लोकेंद्र तोमर और प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स पर संदेह है कि उन्होंने जानबूझकर एक बैग हटाया जिसमें देसी पिस्तौल, गहने, फोन और 5 लाख रुपये कैश था। पुलिस को शक है कि यह सबूत मिटाने की कोशिश की गई है।

read more:  जयपुर‑अजमेर हाईवे पर केमिकल टैंकर में आग: ड्राइवर जिंदा जला

 अब तक नहीं मिला गहनों का सुराग

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनम रघुवंशी जो गहने मेघालय से लेकर आई थी, वे अब तक बरामद नहीं हो सके हैं। ऐसे में सबूतों की कड़ी जोड़ने के लिए पुलिस तकनीकी और फिजिकल जांच को विस्तार दे रही है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाना बाकी है।

 हत्या में तांत्रिक एंगल की एंट्री

Raja Raghuwanshi murder case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब एक और सनसनीखेज एंगल जुड़ गया है तांत्रिक क्रिया का। पुलिस को शक है कि हत्या किसी तांत्रिक की सलाह पर की गई हो सकती है। सोनम के फोन डाटा और उसके दोस्तों के मैसेज रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल शिलांग पुलिस की टीम इंदौर में जुटी हुई है और हर संभावित सबूत इकट्ठा कर रही है।

read more: Govt Jobs: 🔧 हैवी व्हीकल फैक्ट्री (HVF) में 1850 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती

 

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Sana Mother Passed Away: एक्ट्रेस सना की मां का निधन, सना ने खुद दी जानकारी!
Next: इमरजेंसी के 50 साल पूरे: कैबिनेट की एक बैठक में दो मिनट का मौन

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.