Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Raja Raghuwanshi: राजा रघुवंशी हत्याकांड… भाई ने कोर्ट से चार्जशीट की कॉपी मांगी, परिवार जानना चाहता है ‘हनीमून कांड’ का सच
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Raja Raghuwanshi: राजा रघुवंशी हत्याकांड… भाई ने कोर्ट से चार्जशीट की कॉपी मांगी, परिवार जानना चाहता है ‘हनीमून कांड’ का सच

divya mistry September 12, 2025

Raja Raghuwanshi: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया मोड़ सामने आया है। मामले में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है, और अब राजा का परिवार इस सनसनीखेज वारदात से जुड़ी सच्चाई जानना चाहता है। इसी को लेकर राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कोर्ट से चार्जशीट की प्रति उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि परिवार को ‘हनीमून कांड’ की पूरी जानकारी मिल सके।

Raja Raghuwanshi
Raja Raghuwanshi

Raja Raghuwanshi: 97 दिन की जांच के बाद चार्जशीट दाखिल की

मेघालय पुलिस की एसआईटी ने 6 सितंबर को 97 दिन की जांच के बाद चार्जशीट दाखिल की। यह चार्जशीट सोहरा उपमंडल की प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट, शिलांग में पेश की गई। चार्जशीट में सोनम, राज कुशवाहा, विशाल सिंह चौहान, आकाश सिंह राजपूत और आनंद कुर्मी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1), 238(ए) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं, तीन अन्य आरोपियों—प्रॉपर्टी डीलर शीलोम जेम्स, फ्लैट मालिक लोकेंद्र तोमर और सुरक्षा गार्ड बलबीर पर सबूत नष्ट करने का आरोप लगाया गया है।

Raja Raghuwanshi:  हत्या या हादसा? अब भी कई सवाल बाकी

यह मामला तब सामने आया जब 2 जून को राजा रघुवंशी का शव शिलांग के वेई सावडोंग इलाके की गहरी खाई में मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि राजा की मौत एक सामान्य हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी।

Raja Raghuwanshi: सोनम से परिवार का संपर्क टूट गया

मृतक राजा रघुवंशी, जो इंदौर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी थे, की शादी 11 मई को सोनम से हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद, 20 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए। 22 मई को उन्होंने सोहरा की ओर यात्रा की और वहां एक एक्टिवा किराए पर ली। इसके बाद 24 मई को राजा और सोनम से परिवार का संपर्क टूट गया।

परिवार ने जब संपर्क करने की कोशिश की और कोई जानकारी नहीं मिली, तो 27 मई से उनकी तलाश शुरू हुई। इसके बाद 2 जून को राजा का शव खाई में पाया गया।

गिरफ्तारी और खुलासे

जांच में तेजी लाते हुए पुलिस ने सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर स्थित एक ढाबे से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। इस हत्याकांड में कुल 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई, जिनमें से पांच आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं, जबकि शेष तीन—शीलोम जेम्स, लोकेंद्र तोमर और बलबीर जमानत पर रिहा हैं।

राजा का परिवार अब इस मामले से जुड़ी सभी जानकारियों को समझना चाहता है… ताकि उन्हें बेटे की हत्या की असल वजह का पता चल सके।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Provident Fund: ईपीएफओ ने जारी की बड़ी बकायेदार कंपनियों की सूची, बीएसआर सुपर स्पेशियलिटी 6 करोड़ के बकाए के साथ शीर्ष पर
Next: Asia Cup Women’s Hockey 2025: चीन ने भारत को 4-1 से हराया, मुमताज का इकलौता गोल!

Related Stories

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
Dead body found in freezer Up
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!

Hema Gupta March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.