न्याय की लड़ाई में उतरे भाई, सुप्रीम कोर्ट के वकील किए हायर
Raja Raghuvanshi murder case Sonam death penalty: राजा रघुवंशी की हत्या के बाद अब उनका परिवार पूरी ताकत से न्याय की लड़ाई लड़ रहा है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने इस मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाने का फैसला किया है और देश के जाने-माने वकीलों की टीम हायर कर ली है। उन्होंने कहा कि यह हत्या सामान्य नहीं बल्कि पूरी साजिश के तहत नरबलि जैसे तरीके से की गई थी।
सोनम पर सीधा आरोप, कानूनी सलाह लेकर रची साजिश
विपिन रघुवंशी का दावा है कि सोनम ने राजा की हत्या पहले से प्लान की थी और उसे किसी ने कानून का पूरा ज्ञान देकर सिखाया था कि कैसे बचा जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि गला रेतकर की गई हत्या नरबलि जैसा कृत्य है, जो दिल दहला देने वाला है।
watch now: “मोहब्बत का खूनी सच: लिव-इन पार्टनर ने ही कर दी हत्या!” | Crimestory | Bhopal | Exclusive
सोनम को बचाने में जुटा उसका भाई गोविंद
विपिन ने सोनम के भाई गोविंद पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि पहले गोविंद ने माना था कि सोनम से गलती हुई है, लेकिन अब वह उसका समर्थन कर रहा है, वकील कर रहा है और पुराने बयानों से पलट गया है। विपिन ने इसे भावनात्मक धोखा बताया और कहा कि गोविंद अब सच्चाई छुपाने की कोशिश कर रहा है।
read more: भोपाल में युवक की सरेराह गोली मारकर हत्या, बिश्नोई गैंग का बताने वाला आरोपी गिरफ्तार
नार्को टेस्ट की मांग, गहरी साजिश का शक
परिवार को शक है कि सोनम के पास अभी कई राज छुपे हुए हैं। इसलिए अब विपिन हाई कोर्ट में याचिका दायर करके सोनम का नार्को टेस्ट करवाने की तैयारी में हैं। उनका मानना है कि इस केस में और भी बड़े चेहरे बेनकाब हो सकते हैं, जो अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
सृष्टि प्रकरण पर सफाई और अंतिम लड़ाई की घोषणा
Raja Raghuvanshi murder case Sonam death penalty: सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने वाली सृष्टि के मामले में भी विपिन ने सफाई दी कि उसे असम पुलिस ने नोटिस दिया था, लेकिन बाद में माफीनामा देकर मामला खत्म हो गया। अब विपिन का कहना है कि वह पीछे नहीं हटेंगे और सोनम समेत सभी आरोपियों को फांसी की सजा दिलवाकर ही चैन लेंगे।
read more: MP में मदरसों में वजीफा घोटाला,फर्जी छात्रवृत्ति में 57 लाख का खेल, सिर्फ बोर्ड लगा मिला स्कूल
