Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Raisen water crisis: रायसेन में बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग, आधा सप्लाई-पूरा भुगतान!
  • मध्य प्रदेश

Raisen water crisis: रायसेन में बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग, आधा सप्लाई-पूरा भुगतान!

Aditya Mishra May 2, 2025

जल संकट के बीच जनता बेहाल

Raisen water crisis: खबर मध्यप्रदेश के जिला रायसेन से है जहां पानी की इतनी किल्लत है कि लोगों का हाल बुरा है..जिस तरीके से भीषण गर्मी से पूरा प्रदेश परेशान है, लेकिन रायसेन नगर में हालत और भी गंभीर हो चुकी है। नगर के 18 वार्डों में जल संकट चरम पर है। नगर पालिका द्वारा एक दिन छोड़कर एक दिन पानी दिया जा रहा है, जिससे जनता में भारी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि उन्हें केवल 15 दिन पानी मिल रहा है, लेकिन बिल पूरे 30 दिन का वसूला जा रहा है।

Raisen water crisis:
Raisen water crisis:

read more: अमरपाटन में पुलिस की दबिश से हुआ बड़ा खुलासा, फर्जी लोन पर गाड़ियां बेचने वाला गैंग सक्रिय

गहरी नींद में जिम्मेदार अधिकारी

जहां एक ओर आम जनता पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रही है, वहीं नगर पालिका के अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस संकट पर आंखें मूंदे बैठे हैं। नगर पालिका ने जलकर 180 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये प्रति माह कर दिया है, लेकिन पानी समय पर नहीं मिल रहा।

टैंकर और हैंडपंप का सहारा

रहवासी कभी टैंकर से पानी भर रहे हैं तो कभी रात भर जागकर हैंडपंप से पानी जुटा रहे हैं। महिलाएं और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। अब जनता की मांग है कि ट्यूबवेल से सीधे पानी की सप्लाई शुरू की जाए, जिससे राहत मिल सके।

हलाली परियोजना बनी बोझ

Raisen water crisis:
Raisen water crisis:

रायसेन में साल 2017-18 में करीब 34 करोड़ रुपये की लागत से हलाली परियोजना शुरू की गई थी। नगर पालिका हर महीने इस परियोजना के लिए करीब 24 लाख रुपये बिजली बिल के रूप में चुका रही है, लेकिन नतीजा जनता को नहीं मिल रहा।

खराब होती माली हालत, बढ़ती परेशानी

Raisen water crisis:
Raisen water crisis:

नगर पालिका की वित्तीय हालत भी दिन-ब-दिन खराब हो रही है। ऐसे में व्यवस्था सुधारने की जगह केवल चार्ज बढ़ाए जा रहे हैं। गर्मी में हर वार्ड में लोग पानी के लिए हाहाकार मचाते दिख रहे हैं।

प्रशासन का दावा- जल्द समाधान होगा

रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा का कहना है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या को लेकर गंभीर है और जल्द ही इसका समाधान कर लिया जाएगा। हालांकि, जमीनी हालात अब भी बदले नहीं हैं।

 जनता की सीधी आवाज- हमें चाहिए पानी

Raisen water crisis:
Raisen water crisis:

Raisen water crisis: पानी के लिए परेशान रहवासी रोहित कुमार, ज्योति ठाकुर, अंजली मालवीय, राहुल साहू और मोहम्मद शफीक ने कैमरे के सामने अपनी नाराजगी जताई। सभी का एक ही सवाल है – जब पानी 15 दिन ही मिल रहा है तो पैसा पूरे महीने का क्यों लिया जा रहा है?

read more:  भारत पर हमले की साजिश: आईएसआई का बांग्लादेश में नया खेल

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Dhawan New Girlfriend Confirmed: सोफी ने सोशल मीडिया के जरिए धवन के साथ रिश्ते की पुष्टि…?
Next: धर्म बदलने पर अनुसूचित जाति का दर्जा खत्म : आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला!

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
  • ‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • JMM ने ED पर किया तीखा प्रहार, हेमंत सोरेन केस में ‘ब्रह्मास्त्र’ पर उठाया सवाल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.