रायसेन से अजय गोहिल
Raisen Vivekanand Jayanti: रायसेन में विवेकानंद जयंती के अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया जिसमे लगभग 4 हज़ार स्कूली बच्चों सहित प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल सहित सभी अधिकारी गणमान्य नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा उपस्थित रहे।
4000 बच्चों ने किया सूर्य नमस्कार
Raisen Vivekanand Jayanti: रायसेन के स्थानीय खेल मैदान में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया, इस आयोजन में प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा सहित लगभग 4 हज़ार स्कूली बच्चों ने भाग लिया। सामूहिक सूर्य नमस्कार से पहले स्वामी विवेकानंद जी के शिकागो में दिए गए भाषण को सुना गया। कार्यक्रम के पहले मुख्यमंत्री के संदेश को भी सुना गया।
Read More: विवेकानंद जयंती पर लाडली बहनों की किस्त डाली,सीएम ने लिए बड़े संकल्प:
स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने इस देश का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ाया है और आज उनके जन्मदिन के दिन हम सभी सामूहिक सूर्या नमस्कार करते है,जहाँ देश के प्रधानमंत्री ने इस दिन को सामूहिक दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया।
Raisen Vivekanand Jayanti: युवा शक्ति मिशन की शुरूआत
स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा की आज से प्रदेश में विवेकानंद युवा शक्ति मिशन की शुरुआत प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने की है, और ये प्रदेश मोहन यादव जी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है और ये ही युवा देश का भविष्य है।रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे ने कहा कि ये युवा ही देश का भविष्य है और इसी कड़ी में आज से स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन की शुरुवात की जा रही है।
