Reporter- अजय गोहिल
Raisen जिले के मंडीदीप रेलवे स्टेशन पर बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। रेलवे लाइन पार करते समय पति-पत्नी सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
Raisen: मृतकों की अब तक नहीं हुई पहचान
घटना के बाद जीआरपी (रेलवे सुरक्षा बल) पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल, पति-पत्नी की पहचान नहीं हो पाई है।
हादसा शाम 4 से 5 बजे के बीच
यह दुर्घटना मंडीदीप रेलवे स्टेशन पर लगभग शाम 4 से 5 बजे के बीच हुई। बताया जा रहा है कि मृतक दंपति रेलवे लाइन पार करने की कोशिश कर रहे थे, तभी सुपरफास्ट ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
जीआरपी पुलिस कर रही जांच
घटना के बाद जीआरपी पुलिस ने आसपास के इलाकों में मृतकों की पहचान के लिए पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने जगह-जगह सूचना दी है ताकि परिजनों से संपर्क हो सके।
चेतावनी और जागरूकता की जरूरत
रेलवे ट्रैक पार करते समय लापरवाही के कारण होने वाले हादसे चिंताजनक हैं। पुलिस और प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे रेलवे नियमों का पालन करें और सुरक्षित स्थानों से ही ट्रैक पार करें।
इस हादसे ने क्षेत्र में शोक का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस द्वारा जांच के बाद ही घटना के बारे में विस्तृत जानकारी सामने आ पाएगी।
