Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Raisen rape accused Salman arrested : रायसेन आरोपी सलमान का एनकाउंटर !
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

Raisen rape accused Salman arrested : रायसेन आरोपी सलमान का एनकाउंटर !

Taruna Samariya November 28, 2025

Raisen rape accused Salman arrested  : मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में एक 6 साल की बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म की वारदात ने प्रदेश को दहला दिया था अब इस मामले में मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने शार्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है. भोपाल के गांधीनगर से पुलिस ने दुष्‍कर्म के आरोपी सलमान को भोपाल के हमीदिया अस्‍पताल लाई, जहां उसका इलाज चल रहा है.

पकड़ा गया आरोपी सलमान

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो जंगलों के रास्ते भोपाल में दाखिल हुआ। वो पैदल ही गांधीनगर इलाके में आया। सलमान के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए थे। लेकिन, उससे पहले ही उसे गौहरगंज पुलिस को सौंपा जा चुका था।

Read More: रायसेन में बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी का CCTV आया सामने, इलाके में बेखौफ घूमता दिखा सलमान

Raisen rape accused Salman arrested: 7 दिन से फरार था आरोपी

बता दें कि, 21 नवंबर को बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान 23 साल का आरोपी सलमान उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने जंगल की ओर ले गया और दुष्कर्म कर भाग गया था। इसके बाद बच्ची रोती हुई जंगल में मिली। उसके बाद बच्ची को भोपाल अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां अभी उसकी हालत में सुधार है। बता दे कि, आरोपी पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। सलमान 7 दिन से फरार था।

आरोपी सलमान को गांधी नगर इलाके में एक चाय की दुकान से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे गौहरगंज पुलिस के हवाले किया गया। गौहरगंज पुलिस उसे लेकर रात में ही रवाना हो गई थी।

 

सीएम ने रायसेन एसपी को हटाया था

सीएम डॉ मोहन यदव ने कहा, कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगा वही मासूम से रेप के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हो रहे धरना प्रदर्शनों पर सरकार ने कड़ा रुख अपनाया था। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 26 नवंबर को पीएचक्यू में सीएस, डीजीपी, एडीजी इंटेलिजेंस, पुलिस कमिश्नर भोपाल समेत उच्च अधिकारियों की बैठक ली थी।

Raisen rape accused Salman arrested : घटना से गुस्सा, लोगों ने किया था चक्काजाम

रायसेन जिले के गोहरगंज में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया. गुस्साए लोगों ने जयपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे 45 पर चार घंटे तक चक्काजाम कर दिया, जिससे सैकड़ों वाहन फंस गए. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर तीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है.

 

बेखौफ घूमता दिखा था आरोपी

पहला वीडियो 21 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे का है, जिसमें आरोपी सलमान एक दुकान से सिगरेट खरीदता हुआ नजर रहा है। इसी दिन शाम करीब 7:30 बजे बच्ची लापता हुई थी और करीब 8:30 बजे जंगल में लहूलुहान हालत में मिली थी। यानी दरिंदगी के सिर्फ 3 घंटे बाद सलमान बेखौफ मार्केट में सिगरेट खरीदता नजर आया।

देश में बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कड़े कानून बनाए गए है.लेकिन शायद इसका डर और असर अभी भी हेवानों पर होता नहीं दिख रहा.घटना मध्यप्रदेश के रायसेन से है जहां 6 साल की मासूम के साथ हैवानियत की गई और बच्ची को घायल हालत में जंगल में छोड़ दिया. बच्ची का इलाज एम्स भोपाल में जारी है 

चॉकलेट दिलाने का बहाने ले गया सलमान

बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी 23 वर्षीय सलमान वहां पहुंचा. उसने बच्ची से बातचीत की और चॉकलेट दिलाने का बहाना बनाकर उसे अपने साथ ले गया. कुछ दूरी पर जंगल में ले जाकर उसने दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया. बच्ची जब देर तक घर नहीं लौटी तो परिजन और ग्रामीणों ने उसकी खोज शुरू कर दी है.

बच्ची को ले जाने नहीं मिली एम्बुलेंस

हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बच्ची को रात 10 बजे भोपाल एम्स रेफर किया, लेकिन अस्पताल में एक घंटे तक एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी. इस लापरवाही से परिजन, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क उठे. एम्बुलेंस न मिलने पर बच्ची को निजी वाहन से भोपाल ले जाया गया, जहां एम्स में उसका इलाज चल रहा है.

तीस हजार का इनाम था घोषित 

आरोपी सलमान मजदूरी करने गांव में आता था, वारदात के बाद से वह फरार है. उसकी गिरफ्तारी पर तीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था  

 

 

 

 

 

 

 

About the Author

Taruna Samariya

Author

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: aaj ka rashifal in hindi 28 November 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | “Daily horoscope”
Next: Womens Blind Team Meet PM Modi: वर्ल्ड चैंपियन भारतीय विमेंस ब्लाइंड टीम से PM मोदी ने की मुलाकात..

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.