Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • CG CRIME: शादी का झांसा, चाकू की नोक पर गर्भपात, और ब्लैकमेलिंग पास्टर का काला चेहरा बेनकाब!
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

CG CRIME: शादी का झांसा, चाकू की नोक पर गर्भपात, और ब्लैकमेलिंग पास्टर का काला चेहरा बेनकाब!

Narendra Singh November 7, 2025

टिकरापारा थाने में पास्टर के खिलाफ FIR दर्ज

Raipur Pastor Sexual Assault: रायपुर। पास्टर के खिलाफ एक महिला ने अनाचार, जबरन गर्भपात, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत एसएसपी लाल उमेद सिंह से की है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ टिकरापारा थाने में मामला दर्ज है, लेकिन कार्रवाई से संतुष्टि नहीं है। पीड़िता ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

गेस्ट हाउस में बनाया संबंध, दी जान से मारने की धमकी

पुलिस के मुताबिक, सितंबर 2024 में हिमांशु सागर ने महिला को एक निजी अस्पताल के पास बुलाकर गेस्ट हाउस ले गया, जहां उसने पहली बार महिला से शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर शादी का झांसा देकर जून 2025 तक कई बार शोषण किया। महिला ने बताया कि जब उसने शादी के बारे में बात की, तो आरोपी ने धमकी दी।

अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

शिकायत के मुताबिक पास्टर हिमांशु सागर से वर्ष 2024 में कचना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मुलाकात हुई थी, जहां आरोपी प्रार्थना सभा करता था। आरोपी ने कहा कि अगर उसने विरोध किया तो वह उसके पति को सब कुछ बला देगा। आरोपी ने उसके साथ की गई हरकतों के फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि हिमांशु सागर ने चाकू की नोक पर जबरन गर्भपात भी कराया और लगातार धमकी देता रहा कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दिया जाएगा। घरेलू विवादों से परेशान पीड़िता को आरोपी ने सहानुभूति दिखाकर अपने जाल में फंसा लिया।

Raipur Pastor Sexual Assault: धीरे-धीरे बातचीत का सिलसिला और झांसा

धीरे-धीरे बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और आरोपी ने यह कहकर नजदीकियां बढ़ाईं कि उसकी पत्नी से तलाक होने वाला है और वह जल्द ही शादी कर लेगा।

पास्टर के परिवार की भूमिका पर सवाल

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि इस पूरे प्रकरण में हिमांशु सागर की पत्नी और उसकी सहयोगी ने भी मानसिक प्रताड़ना दी। उसने बताया कि आरोपी के परिजनों से भी व्हाट्सएप चैटिंग हुई है, जिसमें बातचीत के कई महत्वपूर्ण सबूत मौजूद हैं। पीड़िता ने ये चैटिंग पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है।

एफआईआर के बावजूद कार्रवाई नहीं

महिला ने बताया कि उसने 29 अगस्त 2025 को थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उसने एसएसपी से मांग की है कि आरोपी हिमांशु सागर, उसकी पत्नी और सहयोगी के खिलाफ बलात्कार, ब्लैकमेलिंग, जान से मारने की धमकी और आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की जाए।

Read More:- बचपन की वो बातें जो आज भी दिल को छू जाती हैं, क्या आप भी महसूस करते हैं ये?

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs AUS 4rth T20: भारत की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक T20 जीत, सीरीज में 2-1 की बढ़त!
Next: MP NEWS : जबलपुर में होगा भारत गोल्फ महोत्सव,एक्टर रणदीप हुड्डा होंगे शामिल

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
Dead body found in freezer Up
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!

Hema Gupta March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.