Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Raipur news: रायपुर में नक्सली पति-पत्नी गिरफ्तार, इलाज के बहाने लिया था किराए का घर
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur news: रायपुर में नक्सली पति-पत्नी गिरफ्तार, इलाज के बहाने लिया था किराए का घर

divya mistry September 26, 2025

Raipur news: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से नक्सल नेटवर्क से जुड़ी एक अहम गिरफ्तारी सामने आई है। डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा इलाके में किराए के मकान में रह रहे नक्सली पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम जग्गू उर्फ रमेश कुरसम (28) और कमला कुरसम (27) हैं, जो मूलतः बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इन्होंने इलाज के बहाने एक महीने पहले ही फर्जी आधार कार्ड के जरिए यह मकान किराए पर लिया था।

Raipur news
Raipur news

Raipur news: कहा रहते थे नक्सली पति-पत्नी!

पुलिस के अनुसार, ये दंपती पिछले 5-6 सालों से रायपुर के अलग-अलग इलाकों में रह रहे थे। जग्गू ने इस दौरान कई बड़े अधिकारियों के यहां ड्राइवर और गार्ड की नौकरी की। जिस मकान से उन्हें गिरफ्तार किया गया, उसमें वे हाल ही में शिफ्ट हुए थे। कमला कुरसम ने मकान मालिक को फर्जी आधार कार्ड दिया, जिसमें उसका नाम बदला हुआ था। मकान लेने के पीछे उन्होंने अस्पताल में इलाज की बात कही थी, ताकि किसी को शक न हो।

जांच के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं

रायपुर पुलिस को इंटेलिजेंस से सूचना मिली थी कि शहरी नक्सल नेटवर्क में एक महिला और पुरुष सक्रिय हैं, जो संगठन को लगातार सूचनाएं भेजकर सहयोग कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर चंगोराभाठा स्थित मकान की घेराबंदी की। दोनों आरोपी घर के अंदर मौजूद थे और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस को उनके पास से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले हैं, जो जांच के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं।

Raipur news: कार्रवाई का परिणाम माना जा रहा

सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, नक्सलवाद अपने सबसे कमजोर दौर से गुजर रहा है। वर्ष 2025 में अब तक 180 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं। केवल 2024 में 287 नक्सलियों का सफाया, 1000 गिरफ्तारियां और 837 आत्मसमर्पण हुए हैं। नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या भी 126 से घटकर 38 रह गई है, जो सरकार की सख्त नीति और कार्रवाई का परिणाम माना जा रहा है।

Raipur news: नक्सलवाद पर लगातार प्रहार हो रहा

इस गिरफ्तारी को लेकर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने बयान दिया है कि “नक्सलवाद पर लगातार प्रहार हो रहा है। बस्तर के लोग अब नक्सल नहीं, विकास चाहते हैं।” उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों की निरंतर कार्रवाई से नक्सलवाद का समापन हो रहा है और यह राज्य के लिए सकारात्मक संकेत है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ अभी जारी है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: India Pakistan Final 2025: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले पाक खिलाड़ियों ने दी चेतावानी!
Next: CG NEWS:रायपुर की ऑयल फैक्ट्री में लगी आग,3KM तक दिखा धुएं का गुबार

Related Stories

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
DAVV गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने 5 सहपाठियों पर डाला बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

DAVV गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने 5 सहपाठियों पर डाला बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव; शिकायत के बाद हुई निष्कासित

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.