Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • CG NEWS : रायपुर में कारोबारी से लगभग डेढ़ करोड़ रूपये के जेवर लेकर बदमाश फरार
  • छत्तीसगढ़

CG NEWS : रायपुर में कारोबारी से लगभग डेढ़ करोड़ रूपये के जेवर लेकर बदमाश फरार

Taruna Samariya October 4, 2025

Raipur silver jewelry heist 2025 : रायपुर में एक सनसनीखेज लूट की घटना सामने आई है। आगरा के सर्राफा कारोबारी राहुल गोयल, जो राजधानी पैलेस के किराए के फ्लैट में रहते हैं, इस घटना के शिकार हुए। दो नकाबपोश बदमाश लेस बंदूक लेकर पहुंचे जैसे ही राहुल ने दरवाजा खोला, बदमाशों ने उन पर बंदूक तान दी और उन्हें बेहोशी की दवा देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उन्होंने राहुल के हाथ-पैर बांध दिए और लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की कीमत के 86 किलो चांदी के जेवर अपने साथ लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने चोरी के बाद सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए।

कारोबारी की जानकारी

राहुल गोयल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले हैं और रायपुर में कारोबार करते हैं। राहुल ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि बदमाशों को कारोबारी के दिनचर्या और चांदी की डिलीवरी की जानकारी पहले से थी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और कई टीमें बदमाशों की तलाश में लगी हैं।

READ MORE अमित शाह बोले- नक्सलवाद मुक्त होगा भारत ,मुरिया दरबार में लोगों की सुनी समस्याएं

व्यापारियों में दहशत

इस लूट ने सर्राफा कारोबारियों में चिंता पैदा कर दी है। पूर्व सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हरख मालू ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से व्यापारी वर्ग असुरक्षित महसूस करने लगा है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इलाके में नाकेबंदी कर दी है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।

रायपुर में डेढ़ करोड़ की चांदी की लूट न केवल एक बड़े आर्थिक घाटे की घटना है, बल्कि व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल भी उठाती है। प्रशासन और पुलिस की पहल से उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्याय के कठघरे में लाया जाएगा।

ऐसे मामलों से निपटने के लिए सुरक्षा प्रबंधन को और सख्त किया जाना आवश्यक है ताकि कारोबारी वर्ग सुरक्षित महसूस कर सके।

 

About the Author

Taruna Samariya

Author

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: cough syrup tragedy: छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड… फिर 1 बच्ची ने तोड़ा दम… मौत का आकड़ा 11 हुई
Next: विधानसभा अध्यक्ष के बेटे के बर्थडे जुलूस में फंसी नवजात की सांसे, 50km लंबा सेलिब्रेशन

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.