Raipur ED Raid: रायपुर सहित देश के 30 जगहों पर ED ने छापामारा

raipur-ed-raids-30-places-across-the-country-including-raipur

Raipur ED Raid: रायपुर सहित देश के 30 जगहों पर ED ने छापामारा

raipur ed raid रायपुर सहित देश के 30 जगहों पर ed ने छापामारा

Raipur ED Raid: राजधानी रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कारोबारी राकेश सरावगी के ठिकानों पर छापेमारी की। यह रायपुर में ईडी की कार्रवाई कचना क्षेत्र स्थित आनंदम सिटी में की गई, जहां सरावगी का प्रमुख व्यावसायिक कार्यालय संचालित है। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Raipur ED Raid: देश में 30 से अधिक ठिकानों पर ED ने छापामारा

जय कॉर्प लिमिटेड के निदेशक आनंद जयकुमार जैन से जुड़े 2 हजार 434 करोड़ की धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने देशभर में छापेमारी की है। इनमें रायपुर, मुंबई, नासिक और बेंगलुरु समेत 30 से अधिक ठिकाने शामिल हैं। जांच एजेंसी दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की तलाशी ले रही है।

जानकारी के मुताबिक रायपुर में कारोबारी राकेश सरावगी के ठिकानों पर ED ने छापा मारा है। कचना स्थित आनंदम सिटी में स्थित उनके ऑफिस में ED की टीम पहुंची। राकेश सरावगी की फर्म गोल्डन ब्रिक्स इन्फ्रास्ट्रक्चर के नाम से संचालित होती है। 2 गाड़ियों में पहुंची ED की टीम में 5 अधिकारी और 5 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं, जो ऑफिस में जांच के साथ-साथ कर्मचारियों से पूछताछ कर रहे हैं।

Raipur ED Raid: क्या है पूरा मामला?

दरअसल, CBI ने आनंद जयकुमार जैन, उनकी कंपनी जय कॉर्प लिमिटेड, कारोबारी पराग शांतिलाल पारेख और कई अन्य कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आनंद जैन मशहूर गेमिंग कंपनी ड्रीम11 के को-फाउंडर हर्ष जैन के पिता हैं, जिससे यह मामला और भी हाई-प्रोफाइल हो गया है

विदेशी मुद्रा कर्ज और फ्यूचर ट्रेडिंग

जांच एजेंसियों के अनुसार, बैंकों से लिए गए ₹98.83 करोड़ के विदेशी मुद्रा कर्ज को भी मॉरिशस में निवेश किया गया। इससे यह संदेह और गहरा गया है कि पूरे नेटवर्क के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग की गई। ED और CBI दोनों एजेंसियां मनी ट्रेल, ऑफशोर कंपनियों और निवेशकों के पैसों की पूरी चेन खंगाल रही हैं।

संबंधित सामग्री

Money Plant Vastu Tips: सही दिशा में लगाएं मनी प्लांंट, घर में आएगी सुख- समृद्धि

सनातन

Money Plant Vastu Tips: सही दिशा में लगाएं मनी प्लांंट, घर में आएगी सुख- समृद्धि

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट लगाने से घर में सुख-समृद्धि और आर्थिक स्थिरता आती है। इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।

गर्मियों के दौरान फ्रोजन डेजर्ट खाने से बचे, नहीं सेहत हो जाएगी खराब!

लाइफ स्टाइल

गर्मियों के दौरान फ्रोजन डेजर्ट खाने से बचे, नहीं सेहत हो जाएगी खराब!

गर्मियों में बढ़ती फ्रोजन डेजर्ट की मांग के बीच, इनके सेहत पर नकारात्मक प्रभावों को उजागर किया गया है, जिसमें क्वालिटी वॉल्स द्वारा पाम ऑयल छोड़ने का निर्णय शामिल है।

NEET री-एग्जाम के लिए आसानी से निकाल सकेंगे एडमिट कार्ड,  अब बैंक डिटेल्स अपडेट अनिवार्य नहीं

राज्य

NEET री-एग्जाम के लिए आसानी से निकाल सकेंगे एडमिट कार्ड, अब बैंक डिटेल्स अपडेट अनिवार्य नहीं

NTA ने NEET री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया को सरल बना दिया है, अब छात्रों को बैंक खाते की जानकारी अपडेट करने की जरूरत नहीं।

CM सम्राट ने 5000 नए गृह रक्षकों की परेड में भाग लिया

राज्य

CM सम्राट ने 5000 नए गृह रक्षकों की परेड में भाग लिया

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित गृह रक्षा वाहिनी की पासिंग आउट परेड में नवनामांकित 5000 जवानों का निरीक्षण किया।

दिल्ली में शिवसेना की बैठक: सांसदों की अनुपस्थिति और बगावत की खबर

देश-विदेश

दिल्ली में शिवसेना की बैठक: सांसदों की अनुपस्थिति और बगावत की खबर

शिवसेना (UBT) के संसदीय दल की बैठक में केवल 3 सांसद उपस्थित हुए। 6 सांसदों ने बगावत की, और उनके विलय की चर्चा जारी है।