Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Raipur cocaine smuggling: रायपुर में कार से कोकीन की तस्करी, 3 आरोपी गिरफ्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur cocaine smuggling: रायपुर में कार से कोकीन की तस्करी, 3 आरोपी गिरफ्तार

Aditya Mishra May 18, 2025

राजधानी में ड्रग तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन

Raipur cocaine smuggling: राजधानी रायपुर में पुलिस को ड्रग तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के महावीर नगर स्थित रामरामा रेसिडेंसी के पास से तीन कोकीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई एक संयुक्त टीम द्वारा की गई।

कोकीन के साथ रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी

Raipur cocaine smuggling:
Raipur cocaine smuggling:

पुलिस ने एक कार से तीन आरोपियों को प्रतिबंधित मादक पदार्थ कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से 7.48 ग्राम कोकीन, तीन iPhone, एक लग्जरी कार और नकद रकम समेत करीब ₹9 लाख की सामग्री जब्त की गई।

read more: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने किया बर्बर हमला,तीन मासूम घायल!

मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्रवाई

18 मई को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक कार में बैठकर कोकीन बेचने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने एक संयुक्त टीम का गठन किया और मौके पर दबिश दी गई।

 Kia Seltos कार से मिली कोकीन की खेप

Raipur cocaine smuggling:
Raipur cocaine smuggling:

कार (Kia Seltos – CG/04/MV/1022) की तलाशी लेने पर उसमें कोकीन मिला। इसके साथ ही तीनों आरोपी – शुभांक पॉल, सागर पीटर और सिद्धार्थ पाण्डेय – को गिरफ्तार किया गया। सभी रायपुर निवासी हैं।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ न्यू राजेन्द्र नगर थाने में NDPS एक्ट की धारा 21 और 22 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कोकीन की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे थे।

पुलिस अभियान रहेगा जारी

Raipur cocaine smuggling: वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डी.आर. पोर्ते, संदीप मित्तल, राजेश देवांगन और संजय सिंह की देखरेख में की गई इस कार्रवाई से यह साफ है कि रायपुर पुलिस नशा कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह सक्रिय है। आने वाले दिनों में ऐसे अभियान और तेज किए जाएंगे।

read more: गैंगस्टर जुबेर मौलाना का गुर्गा शरीफ बच्चा गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Zuber Maulana Arrest: गैंगस्टर जुबेर मौलाना का गुर्गा शरीफ बच्चा गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस
Next: Paresh Rawal Hera Pheri 3: ‘बाबू भैया’ के किरदार में नहीं नजर आएंगे परेश रावल, बताई बड़ी वजह!

Related Stories

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
DAVV गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने 5 सहपाठियों पर डाला बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

DAVV गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने 5 सहपाठियों पर डाला बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव; शिकायत के बाद हुई निष्कासित

Rohan Umak February 28, 2026
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.