Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • CG NEWS : छत्तीसगढ़ में डेयरी समग्र विकास योजना की शुरुआत
  • छत्तीसगढ़

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में डेयरी समग्र विकास योजना की शुरुआत

Narendra Singh June 2, 2025

Raipur Chief Minister inaugurated the Dairy Animal Supply Scheme : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोंगापाल से किया शुभारंभ

Raipur Chief Minister inaugurated the Dairy Animal Supply Scheme : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कोण्डागांव जिले के भोंगापाल से डेयरी समग्र विकास योजना के तहत दुधारू पशु प्रदाय योजना का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनजातीय समुदाय से चयनित 08 हितग्राहियों को दुधारू पशु वितरित कर इस महत्त्वाकांक्षी योजना की राज्य स्तरीय शुरुआत की गई।

6 जिलों में 325 महिला हितग्राहियों को मिलेंगे 650 दुधारू पशु

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के सहयोग से इस योजना का क्रियान्वयन छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित के माध्यम से किया जा रहा है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में यह योजना छत्तीसगढ़ के 6 जिलों — जशपुर, बलरामपुर, कांकेर, कोंडागांव, महासमुंद और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में लागू की गई है। इसके अंतर्गत 325 अनुसूचित जनजाति महिला हितग्राहियों को 650 उन्नत नस्ल के दुधारू पशु प्रदान किए जाएंगे।

महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार, बढ़ेगा दुग्ध उत्पादन

इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित क्षेत्रों में डेयरी उद्यमिता को बढ़ावा देना, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और अनुसूचित जनजाति परिवारों के आर्थिक व सामाजिक स्तर में सुधार लाना है। इसके साथ ही दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी होने की भी संभावना जताई गई है।

एनडीडीबी और राज्य सरकार के बीच हुआ था समझौता

गौरतलब है कि इस योजना की पृष्ठभूमि में एक महत्त्वपूर्ण समझौता शामिल है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में एनडीडीबी, छत्तीसगढ़ सरकार तथा छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुए थे। इसी के तहत अब यह योजना धरातल पर लाई जा रही है।

पशु स्वास्थ्य से लेकर प्रसंस्करण तक, मिलेगा व्यापक सहयोग

योजना के अंतर्गत न केवल दूध उत्पादन, बल्कि पशु प्रजनन, स्वास्थ्य, पोषण, तथा दुग्ध प्रसंस्करण अवसंरचना को भी सुदृढ़ किया जाएगा। इसके साथ ही चयनित जिलों में प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास का कार्य भी शुरू किया जाएगा।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

इस शुभारंभ अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, विधायक लता उसेंडी, विधायक नीलकंठ टेकाम, बौद्ध धर्मगुरु भदंत आर्य नागार्जुन सुरई ससई, तथा बुद्ध महोत्सव संयोजक अनिल खोब्रागड़े समेत बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायी एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Read More :- 10 साल के बच्चों ने चढ़ा एवरेस्ट बेस कैंप! 5364 मीटर की ट्रेकिंग, हर दिन 9 घंटे पैदल चले

Watch Now :-किसानों को मोदी सरकार का तोहफा… MSP में बढ़ोतरी! | AGRICULTURE

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: MI vs PBKS Qualifier 2: सरपंच के बल्ले ने दिखाया कमाल, 11 साल बाद फाइनल में पहुंची पंजाब…
Next: Sonakshi Sinha 38th Birthday: सोनाक्षी सिंहा का 38वां जन्मदिन आज…

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.