raipur central jail news: रायपुर सेंट्रल जेल में एक विचाराधीन कैदी सुनील महानंद ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. वह रेप केस के मामले में 11 नवंबर 2025 से जेल में बंद था। सुनील की अचानक मौत से परिजन और समाज के लोग जेल के बाहर धरने पर बैठ गए। पत्नी ललिता महानंद तो हादसे की खबर सुनते ही बेहोश हो गईं। परिजनों ने जेल प्रशासन पर कैदी को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
raipur central jail news: ये था मामला
खबर के मुताबिक, सुनील महानंद जेल परिसर में टहलते हुए पेड़ की टहनी से गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगाई। तत्काल जेल के पहरेदारों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल के सीसीटीवी में यह पूरी घटना कैद है, जिसके आधार पर पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।
Also Read-CM Vishnu Dev Sai NEWS: सीएम विष्णु देव साय ने सुरक्षा बलों के शौर्य को किया नमन
raipur central jail news: परिजनों के आरोप
परिजन आरोप लगा रहे हैं कि सुनील को लगातार मानसिक और शारीरिक यातनाएं दी जा रही थीं। साथ ही उन्होंने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया कि मृतक की सूचना उन्हें देर से दी गई और शव चोरी-छिपे मॉर्चुरी भेजा गया। इससे परिवार मौके पर समय रहते नहीं पहुंच पाया। परिजन जेलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
जेल अधीक्षक का बयान
जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री ने कहा कि मामले की न्यायिक जांच की जाएगी और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी. उन्होंने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
