Raipur Accident News: रायपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में देर रात एक गंभीर हादसा हो गया। धान से लदा ट्रक कार के ऊपर पलट गई। इस हादसे में कार ड्राइवर समेत उसमें सवार एक पति-पत्नी की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि, सर्जरी के बाद कपल घर वापस लौट रहा था। तभी यह हादसा हो गया।
Raipur Accident News: हादसे में 3 की मौत
इस हादसे में तीन की मौत हो गई है। इसमें 66 वर्षीय राजकुमार शर्मा और पद्मा शर्मा के रुप में की गई है, जबकि ड्राइवर का नाम प्रवीण है। दंपत्ति बलौदाबाजार के रहने वाले थे। उनके बेटे ने पुणे से बाहर जाने के लिए ऑनलाइन कैब बुक की थी। लेकिन रास्ते में ही यह हादसा हो गया।
Raipur Accident News: घटना की जानकारी पुलिस को दी
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कार ड्राइवर की मौत हो चुकी थी। वहीं कार सवार यात्री अंदर फंसे थे उन्हें बाहर निकाला गया और हॉस्पिटल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सर्जरी के बाद हॉस्पिटल से घर लौट रहें थे दंपत्ति
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक राजकुमार का रायपुर के एमएमआई हॉस्पिटल में काफी समय से इला चल रहा था। उनकी बाइपास सर्जरी हुई थी, जो कि सफल रही। उन्हें सर्जरी के बाद रविवार की शाम हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई। तब गर लौटने के लिए बेटे ने पुणे से ऑनलाइन कैब बुक की।
कैब में बैठकर दंपत्ति घर की ओर जा रहें थे, तभी अचानक एक ट्रक आया और उनकी कार की ऊपर पलट गया। मौके पर ड्राइवर की मौत हो गई। दंपत्ति को गंभीर हालत में हास्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
