Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • सट्टेबाजी से संपत्ति तक: रैना-धवन के नाम पर ED की बड़ी कार्रवाई
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

सट्टेबाजी से संपत्ति तक: रैना-धवन के नाम पर ED की बड़ी कार्रवाई

Shital Sharma November 6, 2025

ED ने 11.14 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच की

Raina-Dhawan 11-14 Crore Property Attached by ED

कभी क्रिकेट मैदान पर चौकों-छक्कों से दर्शकों का दिल जीतने वाले सुरेश रैना और शिखर धवन अब एक अलग वजह से सुर्खियों में हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दोनों की कुल ₹11.14 करोड़ की संपत्ति अटैच की है। आरोप है कि इन खिलाड़ियों ने ऑनलाइन सट्टेबाजी एप 1xBet से हुई कमाई को निवेश और प्रॉपर्टी खरीद में लगाया। यह मामला अब मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत गंभीर रूप ले चुका है।

शुरुआत कैसे हुई

सितंबर में ED ने क्रिकेटर शिखर धवन और सुरेश रैना से पूछताछ की थी। यह पूछताछ उस समय हुई जब 1xBet एप के प्रमोशन को लेकर कई नामचीन खिलाड़ियों और एक्टर्स पर सवाल उठे। ED का दावा है कि 1xBet भारत में बैन ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म है, जो खेल आयोजनों पर सट्टा लगाने की सुविधा देता है।

जांच में सामने आया कि रैना और धवन ने इस एप के प्रचार से मोटी रकम हासिल की थी। एजेंसी का कहना है कि यह पैसा सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचा और बाद में इसे निवेश और संपत्ति खरीद में लगाया गया। जांच के मुताबिक, रैना ने लगभग ₹6.64 करोड़ म्यूचुअल फंड में लगाए, जबकि धवन की ₹4.5 करोड़ की प्रॉपर्टी को ‘प्रोसीड्स ऑफ क्राइम’ माना गया।

कौन-कौन आए रडार पर

ED ने सिर्फ रैना और धवन ही नहीं, बल्कि कई नामचीन हस्तियों से पूछताछ की। इनमें युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, सोनू सूद, मिमी चक्रवर्ती और अंकुश हाजरा शामिल हैं। इन सभी से एजेंसी ने करीब 7-8 घंटे तक सवाल किए और PMLA की धारा 50 के तहत बयान दर्ज किए।

दिल्ली स्थित ED ऑफिस में सोनू सूद से 24 सितंबर को लंबी पूछताछ हुई। युवराज सिंह भी 23 सितंबर को एजेंसी के सामने पेश हुए थे। वहीं, एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला, जो 1xBet की इंडिया एंबेसडर बताई जाती हैं, को भी बुलाया गया था लेकिन वे उस समय विदेश में थीं।

ED की कार्रवाई और अगला कदम

अधिकारियों ने बताया कि…

संपत्तियों की जब्ती का आदेश PMLA के एडजुडिकेटिंग अथॉरिटी को भेजा जाएगा। कोर्ट की अनुमति के बाद चार्जशीट दाखिल की जाएगी। एजेंसी का कहना है कि यह संपत्ति अपराध से हुई कमाई से जुड़ी है, इसलिए उसे जब्त करना जरूरी था।

ED का यह कदम साफ संकेत देता है कि अब सट्टेबाजी या उससे जुड़ी कमाई को लेकर किसी को भी रियायत नहीं मिलेगी। यह कार्रवाई न सिर्फ खिलाड़ियों के लिए चेतावनी है, बल्कि मनोरंजन जगत के उन चेहरों के लिए भी जो बिना जांचे-परखे किसी एप या ब्रांड का प्रचार करते हैं।

1xBet: दुनिया का बड़ा नाम, भारत में बैन

2007 में शुरू हुई एक साइप्रस स्थित ऑनलाइन बेटिंग कंपनी है। कंपनी खुद को “वैश्विक बुकी” बताती है और इसका एप 70 भाषाओं में चलता है। हालांकि, भारत में यह पूरी तरह प्रतिबंधित है। आरोप है कि इस प्लेटफॉर्म के जरिए लाखों लोगों से ठगी और टैक्स चोरी हुई।

भारत में इस तरह के एप्स पर रोक है, फिर भी इनकी लोकप्रियता सोशल मीडिया प्रमोशन और इन्फ्लुएंसर्स के जरिए तेजी से बढ़ी। रैना और धवन जैसे बड़े नामों का इससे जुड़ना अब उनके लिए कानूनी परेशानी बन गया है।

Read More:- बस एक गलती…और पूरी ज़िंदगी पछताना पड़ा, जानिए क्यों रिश्तों को समझना सबसे ज़रूरी है

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: MP NEWS :पुरानी रंजिश के चलते हवाई फायरिंग कर बाइक सवार फरार
Next: JNUSU चुनावः लेफ्ट यूनिटी की सभी पदों पर जीत

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.