रेल हादसों को रोकने के लिए युद्धस्तर पर एक्शन प्लान
Railway safety review India 2025: रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने 9 जुलाई 2025 को रेलवे सुरक्षा की गहन समीक्षा की। पिता के निधन के अगले ही दिन यह मीटिंग कर उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट कर दिया। बैठक में लेवल क्रॉसिंग गेट्स (LC Gates) की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 11 महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
हर गेट पर CCTV और वॉयस रिकॉर्डर अनिवार्य
रेलमंत्री ने निर्देश दिया कि सभी लेवल क्रॉसिंग गेट्स पर CCTV कैमरे और वॉयस रिकॉर्डिंग सिस्टम अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। इसके लिए बिजली की आपूर्ति सौर पैनल, बैटरी बैकअप और UPS के जरिए सुनिश्चित की जाएगी। ये सभी कार्य “मिशन मोड” में पूरे किए जाएंगे।
read more: गोरखपुर में गरजे यूपी के मुखिया बोले- माफिया का राज खत्म,अब हरियाली और विकास की नई लहर
इंटरलॉकिंग का दायरा बढ़ा, अब 10,000 TVU पर होगी शुरुआत
रेलवे बोर्ड ने TVU (Train Vehicle Unit) की सीमा 20,000 से घटाकर 10,000 कर दी है। अब 10,000 TVU से अधिक वाले सभी गेट्स पर इंटरलॉकिंग सिस्टम जरूरी होगा। साथ ही रोड ओवरब्रिज, अंडरब्रिज और सीमित ऊंचाई वाले सबवे का निर्माण तेज़ किया जाएगा।
वॉयस लॉगर जांच और सुरक्षा तैनाती की व्यवस्था
गैर-इंटरलॉक गेट्स पर दो यादृच्छिक आवाज रिकॉर्डिंग की जांच प्रतिदिन की जाएगी। डीआरएम द्वारा वॉयस लॉगर की कार्यशीलता की पुष्टि अनिवार्य होगी। विवादित या संवेदनशील गेट्स की सूची बनाकर वहां RPF या होमगार्ड की तैनाती की जाएगी।
15 दिवसीय सुरक्षा निरीक्षण अभियान शुरू
ब्लॉक सेक्शनों में चलने वाले लेवल क्रॉसिंग गेट्स पर 15-दिवसीय विशेष सुरक्षा निरीक्षण अभियान शुरू कर दिया गया है। साथ ही, स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड और अन्य संकेतों को मानकीकृत किया जाएगा ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
read more: यूपी में 22 पीसीएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन… बने आईएएस, योगी सरकार ने जारी किया आदेश
