Railway News: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। त्योहार के दौरान बढ़ती भीड़ के ध्यान में रखते हुए रेलवे ने गोरखपुर, बनारस या अन्य प्रमुख शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए विशेष किराए पर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। बता दें की ये ट्रेनें भोपाल मंडल के अहम स्टेशनों से होकर गुजरेंगी, जिससे त्योहार के दौरान यात्रा करने वालों को अतिरिक्त सुविधा और आसानी मिलेगी।रेलवे के इस फैसले से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक सीट उपलब्ध हो सकेगी.और साथ ही बेहतर सुविधा और सुरक्षित सफर का लाभ मिलेगा.

LTT-वाराणसी-LTT स्पेशल (01073-01074)
यह स्पेशल ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस और वाराणसी के बीच 25 और 26 फरवरी और 4 और 5 मार्च को चलेगी. वापसी में यह 27 और 28 फरवरी और 6 और 7 मार्च को वाराणसी से चलेगी. ट्रेन इटारसी, रानी कमलापति और बीना समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी. इसमें कुल 22 कोच होंगे. यह ट्रेन 4-4 फेरे लगाए गए.
Railway News: पुणे-गोरखपुर-पुणे डेली स्पेशल (01415-01416)
यह ट्रेन 21 फरवरी से 28 फरवरी तक और 1 मार्च से 8 मार्च तक पुणे और गोरखपुर के बीच रोज़ चलेगी. वापसी सर्विस 22 फरवरी से 9 मार्च तक मिलेगी. यह ट्रेन इटारसी, रानी कमलापति और बीना स्टेशनों से गुज़रेगी. इसमें कुल 18 कोच होंगे. ये ट्रेन कुल 16-16 फेरे लगाए गए.
CSMT-गोरखपुर-CSMT डेली स्पेशल (01079-01080)
यह ट्रेन 21 फरवरी से 8 मार्च तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और गोरखपुर के बीच रोज़ चलेगी. वापसी सर्विस 23 फरवरी से 10 मार्च तक चलेगी. यह ट्रेन भोपाल डिवीज़न के इटारसी, भोपाल और बीना स्टेशनों से गुजरेगी इसमें कुल 22 कोच लगाए जाएंगे. ये ट्रेन 16 फेरे लगाए गए.
Railway News: यात्रियों से अपील
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा करने से पहले स्टेशन, NTES, रेल मदद 139 या ऑफिशियल वेबसाइट पर ट्रेन के स्टॉपेज और टाइमिंग चेक कर लें। ये स्पेशल ट्रेनें फेस्टिवल सीजन में यात्रियों को एक्स्ट्रा सीटिंग देंगी और भीड़ कम करने में मदद करेंगी.
