Raigarh Love Affair Suicide: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ही फंदे पर प्रेमी जोड़े का शव लटकता मिला। बताया जा रहा है, दोनों ने एक ही पेड़ पर फंदा डालकर सुसाइड कर लिया। 8 अप्रैल बुधवार की सुबह गांव के लोग जंगल में महुआ बिनने गए तो उन्होंने पेड़ पर दोनों का शव लटकता देखा। इसके बाद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी पुलिस को दी। यह घटना छाल थान क्षेत्र की है।
पुलिस मौके पर पहुंची
जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच में मृतको की पहचान रामकुमार अगरिया (25) के रुप में हुई जो कि भुंडीबाहरी का निवासी था वहीं मृतिका की पहचान परमेश्वरी अगारिया(20) के रुप में की गई है। वो भी भुंडीबाहरी में रहती थी। युवक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करता था।

बताया जा रहा है कि, 5-6 महिने से दोनों शादी करने की बात कहते थे। जांच के बाद पुलिस ने लव अफेयर की आशंका जताई है। शव का पंचनामा कर कार्रवाई के साथ जांच शुरू कर दी
जंगल में मिला गर्लफ्रैंड-बॉयफ्रैंड का शव
जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह गांव एडूकला के जंगल में कुछ गांव के लोग महुआ बीनने गए थे। तभी वहां एक पेड़ पर युवक और युवती एक ही फांसी के फंदे पर लटकते मिले। ग्रामीणों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी।

Also Read- Sarguja Navavivahita Suicide: 18 वर्षीय नवविवाहिता ने किया सुसाइड!
