Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • वोट चोरी नहीं, लोकतंत्र की डकैती हैः राहुल-लालू-तेजस्वी की हुंकार 
  • देश-विदेश

वोट चोरी नहीं, लोकतंत्र की डकैती हैः राहुल-लालू-तेजस्वी की हुंकार 

Shital Sharma August 17, 2025

बिहार में  ‘वोट अधिकार यात्रा’ बिहार की ज़मीन से उठी एक हुंकार!

rahul gandhi vote yatra bihar voter fraud tejaswi laloo rally 

17 अगस्त 2025, बिहार के सासाराम में कुछ अलग था। गर्मी नहीं, राजनीति तप रही थी। भीड़ उमड़ी थी, लेकिन मनोरंजन के लिए नहीं ये लोग आए थे अपना अधिकार बचाने, अपने वोट की लड़ाई लड़ने। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव, मल्लिकार्जुन खड़गे, और तमाम विपक्षी नेता एक ही मंच पर थे मुद्दा था वोट, आवाज़ थी संविधान बचाने की।

राहुल गांधी बोले ये संविधान को बचाने की जंग है

राहुल गांधी ने भीड़ के सामने बिना लपेटे कहा

बीजेपी-आरएसएस संविधान मिटाने पर तुले हैं। देशभर में चुनावों की चोरी हो रही है। महाराष्ट्र में जीत का दावा था, लेकिन कुछ महीनों में हार कैसे हुई? क्योंकि 1 करोड़ नए वोटर ‘जादू’ से जुड़ गए।

उन्होंने दावा किया कि बिहार में भी ऐसा ही कुछ हो रहा है ये SIR के नाम पर गरीबों के वोट काट रहे हैं, नए फर्जी वोट जोड़ रहे हैं।
इलेक्शन कमीशन BJP से हलफनामा नहीं मांगता, लेकिन हमसे मांगता है। उनका गुस्सा साफ था और जनता की तालियां बता रही थीं कि ये नाराज़गी साझा है।

rahul gandhi vote yatra bihar voter fraud tejaswi laloo rally 

तेजस्वी बोले वोट चोरी नहीं, लोकतंत्र पर डाका है

बिहार के डिप्टी सीएम रह चुके तेजस्वी यादव ने कहा

आपके वोट की चोरी नहीं हो रही इस पर डाका डाला जा रहा है। आज नाम वोटर लिस्ट से काट रहे हैं, कल राशन कार्ड से निकाल देंगे।

उनकी भाषण में बिहार की मिट्टी की खुशबू भी थी, और तंज की धार भी मोदी जी बिहार के लोगों को चूना लगाना चाहते हैं। पर वो भूल गए, यहां चूना लोग खैनी के साथ खाते हैं। भीड़ में इस लाइन पर हंसी भी थी, गुस्सा भी।

लालू यादव बोले भाजपा को उखाड़ फेंको!

कई दिनों बाद किसी मंच से गरजते नजर आए लालू यादव, और बोले

चोरों को हटाइए, बीजेपी को भगाइए! किसी भी कीमत पर इनको सत्ता में मत आने दीजिए। राहुल, तेजस्वी मिलकर इनको उखाड़ फेंकिए!

उन्होंने अपने पुराने अंदाज में भाषण खत्म किया  लागल-लागल झुलनिया में धक्का, बलम कलकता चले… भीड़ ने ठहाके लगाए, नारे गूंजे राहुल गांधी जिंदाबाद!

rahul gandhi vote yatra bihar voter fraud tejaswi laloo rally 

चुनाव आयोग पर सीधा हमला कठपुतली बताया गया

तेजस्वी ने आयोग को मोदी की कठपुतली बताया, तो VIP के मुकेश सहनी बोले आयोग अब मोदी की जेब में है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने तंज कसा

आरएसएस वाले अंग्रेजों को नौकरी के लिए चिट्ठी लिखते थे। अब लाल किले से उनकी तारीफ होती है!

उन्होंने वो लाइन भी कही जो आज हर युवा को सोचने पर मजबूर कर सकती है:

 गूंगे लोकतंत्र में कोई कुछ नहीं बोलेगा…पर अब बिहार बोलेगा, और सत्ता बदलेगी।

जनसभा के दिलचस्प पल: थार में राहुल-तेजस्वी, खड़गे की कविता और नाराज़गी

सभा खत्म होते ही तेजस्वी यादव थार जीप में राहुल गांधी को लेकर निकल पड़े। कैमरे फ्लैश करने लगे। खड़गे जब बोल रहे थे, 60% लोग पंडाल छोड़ चुके थे। उन्होंने गुस्से में कहा 10 लोग रहेंगे, तब भी भाषण दूंगा। जनसभा में गूंजते रहे नारे वोट चोर गद्दी छोड़ो!

क्या ये यात्रा सिर्फ राजनीतिक तमाशा है, या लोकतंत्र की जरूरत?

‘वोट अधिकार यात्रा’ महज एक राजनीतिक इवेंट नहीं, ये उस जड़ पर चोट है जो लोकतंत्र को अंदर से खोखला कर रही है। अगर वोटर लिस्ट से नाम फर्जी तरीके से काटे जा रहे हैं, अगर नए वोटर जादू से जुड़ रहे हैं, तो सवाल सिर्फ एक पार्टी का नहीं पूरे सिस्टम का है।

Read More:- Archana Tiwari: कटनी की ‘लापता लेडी’ अर्चना तिवारी की तलाश पूरे देश में जारी, GRP ने छेड़ी ऑल इंडिया सर्च ऑपरेशन

Watch Now :-किश्तवाड़ आपदा – 200 लोग लापता….

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: एल्विश यादव के घर तड़के फायरिंगः भाऊ गैंग की खुली धमकी!
Next: PM मोदी का संदेश: दीवाली पर विदेशी सामान छोड़ो, देशी अपनाओ

Related Stories

 CNG PNG Prices May Rise in India
  • Top Story
  • देश-विदेश

CNG-PNG महंगी होने की आहट: कतर में गैस प्रोडक्शन बंद, भारत की 40% सप्लाई घटी

Shital Sharma March 4, 2026
New Picture
  • Top Story
  • देश-विदेश

दुबई में अमेरिकी दूतावास पर हमला, श्रीलंका के पास भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत को डुबोया

Shital Sharma March 4, 2026
जगन्नाथ मंदिर खजाना
  • Top Story
  • देश-विदेश

48 साल बाद खुलेगा जगन्नाथ मंदिर का खजाना, RBI की निगरानी में 25 मार्च से गिनती

Narendra Singh March 4, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विपरीत परिस्थितियों में समाधान की राह निकाली है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होली पर्व की दीं मंगलकामनाएं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • CNG-PNG महंगी होने की आहट: कतर में गैस प्रोडक्शन बंद, भारत की 40% सप्लाई घटी
  • दुबई में अमेरिकी दूतावास पर हमला, श्रीलंका के पास भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत को डुबोया
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा: वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा को तैयार हैं प्रदेश के युवा….
  • शेयर बाजाऱ – एक नज़र में
  • होली मनाने जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा, युवक की मौत, बहन गंभीर
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.