Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • ‘हिंदुस्तान से मोदी-शाह-RSS को हटाएंगे…’ राहुल बोले – शाह के हाथ कांप रहे, मोदी का कॉन्फिडेंस खत्म
  • Top Story
  • देश-विदेश

‘हिंदुस्तान से मोदी-शाह-RSS को हटाएंगे…’ राहुल बोले – शाह के हाथ कांप रहे, मोदी का कॉन्फिडेंस खत्म

himani Shrotiya December 14, 2025

Rahul Gandhi on Shah-RSS: दिल्ली में कांग्रेस ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली निकाली। रामलीला मैदान में रैली को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सरकार और निर्वाचन आयोग पर जमकर निशाना साधा। 

राहुल ने कहा कि निर्वाचन आयोग बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि देश में सत्य और असत्य के बीच लड़ाई जारी है, और कांग्रेस RSS-सरकार को सत्य के साथ खड़े होकर हटाएगी।

‘हिंदुस्तान से मोदी-RSS को हटाएंगे’

राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान का हवाला देते हुए कहा – भागवत ने कहा कि विश्व सत्य को नहीं शक्ति को देखता है, और जिसके पास शक्ति है उसे माना जाता है। यह विचारधारा RSS की है। हमारी विचारधारा, हिंदुस्तान की विचारधारा, हिंदू धर्म की विचारधारा और दुनिया के सभी धर्मों की विचारधारा कहती है कि सच सबसे जरूरी हैं। उन्होंने कहा- हम सच के साथ खड़े होकर हिंदुस्तान से मोदी, अमित शाह और RSS सरकार को हिंदुस्तान से हटाएंगे। 

‘अमित शाह के हाथ कांप रहे थे’

राहुल गांधी ने वोट चोरी का मुद्दा उठाते हुए गृह मंत्री अमित शाह को भी घेरा। राहुल ने कहा कि शाह के पास मेरे सवालों का कोई जवाब नहीं था। राहुल ने दावा करते हुए कहा कि संसद में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान अमित शाह के हाथ कांप रहे थे। इससे पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी BJP और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि देश में सही चुनाव और बैलेट पेपर से चुनाव करा लिए जाएं तो BJP कभी चुनाव नहीं जीत सकती। 

सांसद राहुल गांधी ने कहा-पीएम मोदी का कॉन्फिडेंस खत्म हो गया है। अमित शाह के हाथ कांपते हैं।#RahulGandhi #CongressRally #VoteChhodoGaddiChhodo #RamlilaMaidan #PMModi #AmitShah #PoliticalNews #ViralStatement #EVMs #नितिन_नवीन pic.twitter.com/ZvTDNjyJlo

— Nation Mirror (@nationmirror) December 14, 2025

 PM मोदी का कॉन्फिडेंस खत्म

वहीं राहुल गांधी ने पीएम मोदी के उपर तंज कसते हुए कहा कि – PM मोदी का कॉन्फिडेंस खत्म हो गया है। 

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- केंद्र सरकार ने हमारा वंदेमातरम् भी चोरी किया है। ये लोग नेहरू-पटेल के बीच दरार पैदा कर रहे हैं। साथ ही गांधी-नेहरू अंबेडकर पर हमला बोलते हैं। इन गद्दारों को आपको हटाना होगा।

Rahul Gandhi on Shah-RSS: BJP का तंज

BJP ने X पर एक पोस्ट में कहा, तुम घुसपैठिए की सेवा में लगे रहो, हम देश की जनता की सेवा करते रहेंगे!

तुम घुसपैठिए की सेवा में लगे रहो,
हम देश की जनता की सेवा करते रहेंगे!#IndiaSupportsSIR pic.twitter.com/o0lvZqqDrw

— BJP (@BJP4India) December 14, 2025

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Aim to make Madhya Pradesh the Milk Capital: मध्यप्रदेश को “मिल्क कैपिटल” बनाने का लक्ष्य,CM मोहन कर रहे प्रयास
Next: ऑस्ट्रेलिया में बैठे न्योलीवाला के गाने पर बवाल: रैप में बाबा बागेश्वर पर तंज

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.