Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Pachmarhi: राहुल गाधी ने जिलाध्यक्षों के सामने लगवाए 10 पुशअप, बैठक में देरी से पहुंचने पर मिली सजा
  • मध्य प्रदेश

Pachmarhi: राहुल गाधी ने जिलाध्यक्षों के सामने लगवाए 10 पुशअप, बैठक में देरी से पहुंचने पर मिली सजा

Narendra Singh November 10, 2025

rahul gandhi pushups training camp pachmarhi: कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में देरी से पहुंचने पर पार्टी नेता राहुल गांधी को भी सजा दी गई। प्रशिक्षण प्रमुख सचिन राव ने राहुल गांधी को 10 पुशअप बैठक में लगाने के लिए कहा। इसके बाद राहुल गांधी ने बैठक में जिलाध्यक्षों के सामने ही 10 पुशअप लगाए।

देरी से पहुंचने पर मिली सजा

शनिवार शाम पचमढ़ी के होटल हाईलैंड में जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी देर से पहुंचे। प्रशिक्षण प्रमुख सचिन राव ने बैठक में कहा कि जो देर से आएगा, उसे पनिशमेंट मिलेगा। राहुल मुस्कुराए और बोले, “क्या करना होगा?” राव ने कहा कि 10 पुशअप्स लगाने होंगे। राहुल ने तुरंत जमीन पर पुशअप लगाए, और सभी जिलाध्यक्ष भी साथ में उतर आए। पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा।

राहुल गांधी ने परिवारों से मुलाकात की

पचमढ़ी प्रवास के दौरान जिलाध्यक्षों और पार्टी नेताओं के साथ बैठकों का सिलसिला खत्म होने के बाद राहुल गांधी ने सभी जिलाध्यक्षों के परिजनों के साथ रात्रि भोज किया। इस दौरान जिलाध्यक्षों के बच्चे भी उपस्थित थे। राहुल गांधी ने लगभग सभी जिलाध्यक्षों के परिजनों से मुलाकात की और फोटो खिंचवाए।विशेष रूप से, जिन जिलाध्यक्षों के बच्चे आए, उनसे राहुल गांधी ने पढ़ाई-लिखाई और भविष्य को लेकर चर्चा की। मुलाकात के बाद जिलाध्यक्षों के परिजन गदगद दिखे।

कांग्रेस के सामने गांवों तक संगठन विस्तार की चुनौती

प्रदेश कांग्रेस में पचमढ़ी में चल रहे ‘संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर’ के आठवें दिन गांवों तक संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने जिलाध्यक्षों से कहा कि मध्य प्रदेश में गांवों में हर वर्ग को कांग्रेस से जोड़ना चुनौतीपूर्ण कार्य है। साथ ही पार्टी के जनसंपर्क पर वक्ताओं ने चिंता व्यक्त की।

कांग्रेस मिशन 2028 पर चर्चा

आठवें दिन के प्रथम सत्र में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने प्रतिभागियों को ‘वर्तमान राजनीतिक चुनौतियां, सांप्रदायिक संगठन और कांग्रेस मिशन 2028’ विषय पर संबोधित किया। इसके उपरांत वॉर रूम प्रभारी शशिकांत सेंथिल ने पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार की रणनीति पर चर्चा की और आंदोलनात्मक एवं रचनात्मक विषय पर अपना उद्बोधन दिया।

Read More:- Digital Gold पर SEBI की चेतावनी

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ujjain: आज निकलेगी महाकाल की तीसरी सवारी
Next: CG NEWS :छत्तीसगढ़ में SIR अभियान तेज,अब तक करीब 43 लाख मतदाताओं तक पहुंचे बीएलओ

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.