Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • सुप्रीम कोर्ट के आवारा कुत्तों पर आदेश के खिलाफ विरोध, राहुल बोले – बेजुबान पशु कोई समस्या नहीं, उन्हें हटाना क्रूरता
  • देश-विदेश

सुप्रीम कोर्ट के आवारा कुत्तों पर आदेश के खिलाफ विरोध, राहुल बोले – बेजुबान पशु कोई समस्या नहीं, उन्हें हटाना क्रूरता

himani Shrotiya August 12, 2025
Stray Dogs Supreme Court Order: सुप्रीम कोर्ट ने 11 अगस्त 2025 को दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया। जस्टिस जे.बी. परदीवाला और आर. महादेवन की बेंच ने दिल्ली सरकार और एनसीआर के नागरिक निकायों (नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद) को निर्देश दिया कि आठ सप्ताह के भीतर सभी आवारा कुत्तों को पकड़कर शेल्टर होम में स्थानांतरित किया जाए। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इन कुत्तों को सड़कों, कॉलोनियों या सार्वजनिक स्थानों पर वापस नहीं छोड़ा जाएगा। 

सुप्रीम कोर्ट का आदेश

आदेश में कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण के लिए शेल्टर में पर्याप्त कर्मचारी और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था करने को कहा गया। कोर्ट ने कुत्तों के काटने और रेबीज के बढ़ते मामलों का हवाला देते हुए यह आदेश जनहित में जारी किया, विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर जोर दिया। कोर्ट ने यह भी कहा कि आदेश के कार्यान्वयन में बाधा डालने वाले किसी भी व्यक्ति या संगठन के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, एक हेल्पलाइन स्थापित करने का निर्देश दिया गया ताकि कुत्तों के काटने की शिकायतें दर्ज की जा सकें और चार घंटे के भीतर कार्रवाई हो।

कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण के आदेश
कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण के आदेश

Stray Dogs Supreme Court Order: विरोध प्रदर्शन और FIR

सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के खिलाफ दिल्ली के इंडिया गेट पर भारी संख्या में पशु प्रेमी, कार्यकर्ता और देखभालकर्ता एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि दिल्ली में करीब 10 लाख आवारा कुत्ते हैं, और इतनी बड़ी संख्या में शेल्टर बनाना अव्यवहारिक है। उन्होंने दावा किया कि यह आदेश कुत्तों के लिए क्रूर है और रेबीज नियंत्रण में प्रभावी नहीं होगा। सोमवार की रात दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। मंगलवार को, दिल्ली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत एक एफआईआर दर्ज की, जिसमें सरकारी आदेश की अवज्ञा को अपराध माना गया है। पुलिस का कहना था कि प्रदर्शनकारियों ने कोर्ट के आदेश का पालन करने में बाधा डाली।

दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के आवारा कुत्तों पर आदेश के खिलाफ विरोध
दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के आवारा कुत्तों पर आदेश के खिलाफ विरोध

‘बेजुबान पशु कोई समस्या नहीं’

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सभी आवारा कुत्तों को हटाने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ये मानवीय और साइंटिफिक पॉलिसी से पीछे ले जाने वाला कदम है। ये बेजुबान पशु कोई ‘समस्या’ नहीं हैं, जिन्हें हटाया जाए।

राहुल ने X पर लिखा, ‘शेल्टर्स, नसबंदी, टीकाकरण और सामुदायिक देखभाल अपनाया जाना चाहिए। इससे बिना क्रूरता के भी Steet Dogs को सुरक्षित रखा जा सकता है। पूरी तरह बैन क्रूर-अदूरदर्शी है और हमारी दया-भावना को खत्म करता है। 

The SC’s directive to remove all stray dogs from Delhi-NCR is a step back from decades of humane, science-backed policy.

These voiceless souls are not “problems” to be erased.
Shelters, sterilisation, vaccination & community care can keep streets safe – without cruelty.

Blanket…

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 12, 2025

नेताओं और हस्तियों की प्रतिक्रिया

Stray Dogs Supreme Court Order: कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कोर्ट के आदेश का समर्थन करते हुए कहा, “यह आवारा कुत्तों के खिलाफ सख्त और ठोस कार्रवाई की शुरुआत है।” 

वहीं, टीएमसी सांसद साकेत गोखले ने इसे “क्रूर और अमानवीय” बताते हुए सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस से आदेश पर रोक लगाने और पुनर्विचार की मांग की। लेखक सुहेल सेठ ने आदेश को गलत ठहराया और कहा, “जो देश अपने जानवरों की देखभाल नहीं कर सकता, वह करुणामय नहीं है।” 

अभिनेता वीर दास ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों से आवारा कुत्तों को गोद लेने और पशु कल्याण संगठनों का समर्थन करने की अपील की। फिल्म निर्माता सिमी गरेवाल ने इसे “अमानवीय” बताते हुए एक याचिका पर हस्ताक्षर करने की मांग की, दावा करते हुए कि शेल्टर के नाम पर कुत्तों को मार दिया जाएगा। 

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Epistaxis Symptoms and Treatment: एपिस्टेक्सिस क्या है? जानिए नाक से खून आने के कारण, लक्षण और इलाज…
Next: Madhya Pradesh News: आगर मालवा में गोवंश पर क्रूरता का मामला, कुल्हाड़ी फेंकने का वीडियो वायरल

Related Stories

जगन्नाथ मंदिर खजाना
  • Top Story
  • देश-विदेश

48 साल बाद खुलेगा जगन्नाथ मंदिर का खजाना, RBI की निगरानी में 25 मार्च से गिनती

Narendra Singh March 4, 2026
दुबई में अटैक
  • Top Story
  • देश-विदेश

Iran Israel war: दुबई में अमेरिकी एंबेसी पर हमला, तेहरान-बेरूत पर इजराइली बमबारी तेज

Narendra Singh March 4, 2026
Upendra Kushwaha Rajya Sabha
  • देश-विदेश
  • बिहार

NDA ने उपेंद्र कुशवाहा को बनाया उम्मीदवार, JDU के खातें में 2 सीट

himani Shrotiya March 3, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होली पर्व की दीं मंगलकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरेंद्र कुमार सखलेचा की जयंती पर विधानसभा परिसर में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा: वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा को तैयार हैं प्रदेश के युवा….
  • शेयर बाजाऱ – एक नज़र में
  • होली मनाने जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा, युवक की मौत, बहन गंभीर
  • रतलाम पब्लिक स्कूल’ पर लगा प्रतिबंध:अब कोई भी भर्ती या प्रवेश परीक्षा नहीं होगी
  • CG पुलिस ने MP पुलिस पर किया एक्सटॉर्शन केस: की प्रभारी लाइन अटैच,जानें पूरा मामला
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.