Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • Rahul Gandhi Speech Row: लोकसभा में फिर बवाल: राहुल ने पूर्व आर्मी चीफ का लेख दिखाया, 8 विपक्षी सांसद सस्पेंड 
  • देश-विदेश

Rahul Gandhi Speech Row: लोकसभा में फिर बवाल: राहुल ने पूर्व आर्मी चीफ का लेख दिखाया, 8 विपक्षी सांसद सस्पेंड 

Shital Sharma February 3, 2026

Rahul Gandhi Speech Row: लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण को लेकर लगातार दूसरे दिन भी माहौल गर्म रहा। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे राहुल गांधी जब बोलने के लिए खड़े हुए, तो सदन में हंगामा शुरू हो गया।

Rahul Gandhi Speech Row: अनपब्लिश्ड किताब का जिक्र

राहुल ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल एम.एम. नरवणे की एक अनपब्लिश्ड किताब से जुड़े आर्टिकल को सदन में दिखाया और कहा कि उन्हें अपनी बात रखने का मौका दिया जाए। इतना कहना था कि एनडीए सांसदों ने बीच में टोकना शुरू कर दिया।

Rahul Gandhi Speech Row: 14 मिनट तक बोलने की कोशिश, शोर में डूबा सदन

हालात ऐसे बन गए कि राहुल करीब 14 मिनट तक अपनी बात पूरी करने की कोशिश करते रहे, लेकिन शोर लगातार बढ़ता गया। इससे एक दिन पहले भी राहुल ने 46 मिनट तक बोलने का प्रयास किया था, जिस दौरान सदन में भारी हंगामा हुआ था।

Also Read-भारत : DRDO ने नई मिसाइल तकनीक का सफल टेस्ट किया, दुश्मनों पर मिलेगी हवा में बढ़त 

स्पीकर ने रोका, विपक्षी सांसदों ने बोलने से किया इनकार

मंगलवार को जब स्थिति काबू से बाहर होने लगी, तो पीठासीन स्पीकर कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने राहुल गांधी को रोक दिया और अन्य दलों के सांसदों को बोलने के लिए कहा। हालांकि, विपक्ष की ओर से समाजवादी पार्टी के नरेश उत्तम पटेल, तृणमूल कांग्रेस की शताब्दी रॉय और डीएमके सांसद डी.एम. कातिर आनंद ने बोलने से इनकार कर दिया।

इसके बाद विपक्षी सांसद नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंच गए। शोर इतना बढ़ गया कि सदन की कार्यवाही प्रभावित होने लगी। इसी दौरान कुछ विपक्षी सांसदों ने स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज उछाल दिए।

Also Read-US Trade Deal पर सरकार का बड़ा बयान: इंजीनियरिंग से ज्वेलरी तक खुले नए दरवाज़े

हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित

हालात बिगड़ते देख सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। बाद में जब बैठक दोबारा शुरू हुई, तो पीठासीन दिलीप सैकिया ने सख्त रुख अपनाते हुए पेपर उछालने और हंगामा करने के आरोप में 8 विपक्षी सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया।

भाषण से अनुशासन तक पहुंचा विवाद

इस घटनाक्रम के बाद संसद के भीतर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव और गहरा गया है। राहुल गांधी के भाषण को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक बहस से आगे बढ़कर अनुशासन के सवाल तक पहुंच गया है।

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: मणिपुर को मिला नया मुख्यमंत्री: युमनाम खेमचंद सिंह संभालेंगे कमान, राष्ट्रपति शासन खत्म
Next: भारत : DRDO ने नई मिसाइल तकनीक का सफल टेस्ट किया, दुश्मनों पर मिलेगी हवा में बढ़त 

Related Stories

firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

सऊदी से बहरीन तक..ईरान ने दागी 400 मिसाइलें, अमेरिकी बेस पर हमला

himani Shrotiya February 28, 2026
वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन
  • कूनो में चीतों की पुनर्बसाहट जैव विविधता संरक्षण की दिशा में बडा कदम : केन्द्रीय मंत्री श्री यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
  • बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.