Rahul Gandhi Bhopal: 24 फरवरी को राजधानी भोपाल में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता विपक्ष राहुल गांधी भोपाल के दौरे पर रहेंगे, जहां भोपाल में किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे और ट्रेड डील से होने वाले नुकसानों को बताया जाएगा, लेकिन राहुल गांधी के इस दौरे के पहले कांग्रेस के अंदर की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, सूत्र यह भी बता रहे हैं कि राहुल गांधी के आगमन के पहले कांग्रेस के चार विधायक भाजपा के संपर्क में है, इस बात को हवा तब मिली जब अटेर से कांग्रेस विधायक सदन में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, और कायस लगाए जा रहे हैं कि अब हेमंत कटारे सहित तीन और अन्य कांग्रेस विधायक भाजपा के संपर्क में है ।
Rahul Gandhi Bhopal: कौन हैं अन्य तीन विधायक
अटेर से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के अलावा कांग्रेस के आदिवासी नेता और टिमरनी विधायक अभिजीत शाह जो मंत्री विजय शाह के भतीजे हैं सूत्र बताते हैं कि वह भाजपा के संपर्क में है, तीसरा नाम आता है कांग्रेस के विशिष्ठ नेता पूर्व मंत्री स्व. बिजेंद्र सिंह राठौर के पुत्र व पृथ्वीपुर से कांग्रेस विधायक नितेंद्र सिंह राठौर नितेंद्र सिंह की कई फोटो वायरल हुई जिसमें भाजपा के कई नेताओं से नजदीक के संबंध रखते हैं, हालांकि उन्होंने सफाई दी है कि वह उनके व्यक्तिगत संबंध है लेकिन राजनीति है जनाव यहां कुछ भी संभव है, चौथा और अंतिम नाम है, दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती जिन्होंने पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को चुनाव में पटकनी दी थी और कांग्रेस से विधायक बने, लेकिन अब सूत्र बता रहे हैं वह भाजपा के संपर्क में है, गौरतलब है कि राजेंद्र भारती पहले भी बहुजनसमाजवादी पार्टी में रह चुके इसलिए वह पार्टी कब छोड़ देंगे इसको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है ।
