Rahul Arunoday Passed Away: बंगाली के फेमस एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का तलसारी बीच में डूबने से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि, एक्टर की मौत तब हुई जब वो एक बंगाली सीरियल की शूटिंग कर रहे थे।
को-स्टार का बयान आया सामने
राहुल के को-एक्टर भास्कर बनर्जी ने बताया कि- ‘शूट के बाद बाकी टीम लंच के लिए चली गई थी, लेकिन राहुल कुछ बचे हुए सीन शूट करने के लिए वहां रुके थे। इस बीच ये हादसा हो गया।’
रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी मौत दोपहर में हुई, शूटिंग खत्म होने के बाद बनर्जी अकेले गहरे समुद्र में चले गए। कुछ देर बाद वो लापता हो गए, जिसके बाद वहां मौजूद क्रू मेंबर ने उन्हें पानी से बाहर निकालने में कामयाब रहे।

हॉस्पिटल में किया मृत घोषित
एक्टर को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बता दें कि, एक्टर की पत्नी एक्ट्रेस प्रियंका सरकार है, उनका एक बेटा है। निधन के बाद प्रियंका ने किया पोस्ट उन्होंने लिखा कि- “यह हमारे लिए गहरे दुख और निराशा का समय है। इस मुश्किल घड़ी में, हम आपसे पूरी विनम्रता के साथ कुछ समय और निजता (privacy) की मांग करते हैं।”

राहुल बनर्जी की पर्सनल लाइफ
पर्सनल लाइफ की बात करें तो Rahul Arunoday Banerjee ने अपनी ऑन-स्क्रीन को-स्टार Priyanka Sarkar से शादी की थी। दोनों का एक बेटा सहोझ है।

हालांकि, साल 2017 में दोनों अलग हो गए थे, लेकिन 2023 में बेटे की परवरिश के लिए फिर से साथ आ गए।
फिल्मी करियर
साल 2008 की हिट फिल्म Chirodini Tumi Je Amar से पॉपुलैरिटी हासिल की थी।
राहुल बनर्जी ने अपने करियर में कई सफल फिल्मों Chirodini Tumi Je Amar (2008), Love Circus, Shono Mon Boli Tomay, Na Hannyate, Kagojer Bou में काम किया। फिल्मों के अलावा उन्होंने कई टीवी शोज और वेब सीरीज में भी अभिनय किया और अपनी अलग पहचान बनाई।
