Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Rahli NEWS: रहली की प्राथमिक शाला में बड़ा हादसा टला, दो छात्राएं घायल
  • मध्य प्रदेश

Rahli NEWS: रहली की प्राथमिक शाला में बड़ा हादसा टला, दो छात्राएं घायल

divya mistry June 24, 2025

Rahli NEWS: रहली विकासखंड के ग्राम मदनपुरा की प्राथमिक शाला में आज सुबह करीब 11:30 बजे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्कूल की कक्षा में पढ़ रहीं दो छात्राओं पर अचानक स्कूल का जर्जर छप्पर गिर गया। हादसे में दोनों बच्चियां घायल हो गईं, लेकिन सौभाग्यवश गंभीर चोट नहीं आई। उन्हें तुरंत रहली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है और स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।

Rahli NEWS
Rahli NEWS

Rahli NEWS: जर्जर भवन और शिक्षा विभाग की अनदेखी

यह हादसा स्कूल भवन की खस्ताहाल स्थिति और शिक्षा विभाग की लापरवाही को उजागर करता है। घटना के बाद जब संवाददाता ने जानकारी के लिए बीईओ स्वाति दुबे से संपर्क किया, तो वह अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थीं। फोन पर उन्होंने जवाब दिया कि “मुझे इस घटना की जानकारी नहीं है, मैं फिलहाल ट्रेनिंग के लिए बाहर हूं।”

स्थानीय जनशिक्षक से भी कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई, जिससे स्पष्ट है कि विभागीय स्तर पर संवेदनशीलता की कमी है।

प्रशासन ने लिया संज्ञान

हादसे की सूचना मिलते ही रहली के एसडीएम गोविंद दुबे सहित प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और हालात का निरीक्षण किया। हालांकि इस पूरी घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं:

Rahli NEWS: यदि भवन की स्थिति जर्जर थी तो बच्चों की पढ़ाई उसी में क्यों कराई जा रही थी?

क्या स्कूल प्रबंधन ने समय रहते संबंधित अधिकारियों को जानकारी नहीं दी?

या सूचना देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई?

Rahli NEWS: कार्रवाई का इंतजार

Rahli NEWS
Rahli NEWS

यह घटना शिक्षा व्यवस्था में जमीनी स्तर की गंभीर खामियों को उजागर करती है। यदि भविष्य में ऐसे हादसों से बचना है तो जिम्मेदार अधिकारियों और विभाग को त्वरित और सख्त कदम उठाने होंगे। अब देखना यह होगा कि शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन इस लापरवाही पर क्या कार्रवाई करता है।

रिपोर्टर: सिद्धार्थ दुबे

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Baking Soda Safe for Teeth or Not: दांतों के लिए बेकिंग सोडा कितना सुरक्षित? जानिए सच्चाई…
Next: Jeetu Patwari: ग्यारसपुर में जीतू पटवारी का भव्य स्वागत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.